Theatre Releases This Week: थिएटर्स में बजेगा साउथ मूवीज का डंका, बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगे तीन सुपरस्टार्स

Theatre Releases This Week: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का तूफान आने वाला है. प्रभास, विजय थलापति और शिवकार्तिकेय की बड़ी रिलीज से थिएटर फुल रहने की उम्मीद है. नए साल में मूवी लवर्स के लिए बड़ी सरप्राइजेज तैयार हैं. पढ़ें मूवी की पूरी लिस्ट…

Theatre Releases This Week: इस हफ्ते सिनेमा प्रेमियों के लिए थिएटर जाना लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस बार साउथ फिल्मों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिलेगा. प्रभास, विजय थलापति और शिवकार्तिकेय जैसी बड़ी स्टारकास्ट की फिल्मों के चलते मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. साथ ही कुछ रीजनल और हॉलीवुड फिल्में भी दर्शकों को अपनी ओर खींचने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं कौन कौन सी फिल्में इस सप्ताह थिएटर में रिलीज होने वाली हैं. 

द राजा साब

प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म द राजा साब आखिरकार इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें डर और हंसी दोनों का तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है और इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. द राजा साब 9 जनवरी 2026 को थिएटर में दस्तक देगी.

जन नायकन

विजय थलापति के फैंस के लिए यह फिल्म काफी खास होने वाली है, क्योंकि जन नायकन उनके करियर की आखिरी फिल्म बताई जा रही है. यह फिल्म भी 9 जनवरी को रिलीज हो रही है. इसमें बॉबी देओल और पूजा हेगड़े अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. खास बात यह है कि हिंदी दर्शकों के लिए यह फिल्म जन नेता नाम से सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

पराशक्ति

शिवकार्तिकेय की फिल्म पराशक्ति एक दमदार और गंभीर विषय पर आधारित है. यह फिल्म 1965 के हिंदी विरोधी आंदोलन की पृष्ठभूमि पर बनी है. सुधा कोंगारा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. इसमें शिवकार्तिकेय के साथ रवि मोहन, अथर्वा और श्रीलीला भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Friday OTT Release 2026: नए साल के पहले वीकेंड पर देखें ये तगड़ी मूविज और वेबसीरीज, आज ही करें बिंज वॉच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >