नोयना बताएगी सालों पुरानी सच्चाई, वृंदा का मास्क उतारने पर अड़ा रणविजय

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नया ट्विस्ट आने वाला है. नोयना सालों पुराना राज खोलने की कगार पर है, जिससे मिहिर-तुलसी का रिश्ता बदल सकता है. वहीं रणविजय, वृंदा को मिहिर के सामने एक्सपोज करने की कोशिश करता है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 एक बार फिर अपने दर्शकों को बड़े ट्विस्ट के साथ बांधे हुए है. कहानी में ऐसा मोड़ आने वाला है, जिससे मिहिर और तुलसी के रिश्ते को नई दिशा मिल सकती है. लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि नोयना किसी गहरी चिंता में है. वह अपनी बहन से उस सच्चाई की बात कर रही है, जिसे उसने सालों से छिपाकर रखा है. तभी मिहिर वहां पहुंच जाता है और दोनों की बातचीत सुन लेता है. मिहिर सीधे सवाल करता है कि आखिर कौन सा सच छिपाया गया है. सुची वहां से जाने की कोशिश करती है, लेकिन मिहिर उसे भी रुकने के लिए कह देता है.

वृंदा और रणविजय के बीच नया ड्रामा

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि मिहिर के पूछने पर पहले सुची बात घुमाने की कोशिश करती है, लेकिन नोयना कह देती है कि अब सच छिपाना सही नहीं है. वह कहती है कि इससे तीन जिंदगियों जुड़ी हुई है. अब ऐसे में सोचमे वाली बात है कि क्या नोयना सच में सबकुछ बता देगी या फिर आखिरी पल में पीछे हट जाएगी. दूसरी तरफ वृंदा अपने बच्चों के साथ विरानी हाउस आती है. इस दौरान उसके बच्चों की वजह से रणविजय का फोन खराब हो जाता है और वह उन पर गुस्सा निकालता है. तभी वृंदा वहां पहुंचती है और बच्चों को बचाने की कोशिश करती है. रणविजय को शक हो जाता है कि ये बच्चे अंगद से जुड़े हैं. वह मौके का फायदा उठाते हुए ड्रामा खड़ा कर देता है और वृंदा से मास्क हटाने को कहता है.

वृंदा का खुलेगा राज

इसी बीच मिहिर भी वहां आ जाता है. वह कहता है कि वृंदा तो उसके सामने रोज मास्क हटाती है, लेकिन रणविजय दावा करता है कि मिहिर ने असली चेहरा देखा ही नहीं है. अब आने वाले एपिसोड में वृंदा को सबके सामने अपना चेहरा दिखाना पड़ेगा. सच सामने आने के बाद मिहिर का फैसला क्या होगा.

यह भी पढ़ें- मिहिर ने खोला नोयना का राज, क्या तुलसी फिर संभालेगी विरानी परिवार?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >