शादी करने उदयपुर पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, प्यार को नाम दिया ‘VIROSH’

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अलग-अलग फ्लाइट्स लेकर उदयपुर पहुंच चुके हैं, जहां दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं. शादी से पहले कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया.उन्होंने अपने रिश्ते को एक बहुत ही प्यारा नाम दिया VIROSH. पढे़ं पूरी खबर…

Rashmika-Vijay Wedding: साउथ सिनेमा का फेवरेट कपल आखिरकार अपनी लव स्टोरी को नया नाम देने जा रहा है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थे, और अब दोनों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं. खास बात ये है कि अपनी जिंदगी के इस सबसे बड़े दिन के लिए उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग चुनी है, वो भी राजस्थान का खूबसूरत शहर उदयपुर.

उदयपुर पहुंचे रश्मिका और विजय

स्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और सुपरस्टार विजय देवरकोंडा सोमवार सुबह अलग-अलग फ्लाइट लेकर उदयपुर पहुंचे. एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दोनों को स्पॉट किया गया. रश्मिका ग्रे ब्लेजर और ट्राउजर के साथ व्हाइट शर्ट में नजर आईं. ब्लैक सनग्लासेस के साथ उनका लुक काफी एलिगेंट लग रहा था. एयरपोर्ट से बाहर आते ही उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी को नमस्ते किया. उनका शर्माता अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वहीं विजय डेनिम और ब्लैक जैकेट में काफी हैंडसम दिखे. शादी से पहले उनका ये बॉसी लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शादी से पहले रिश्ते पर लगाई मुहर

रश्मिका की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

उदयपुर रवाना होने से पहले कपल ने पहली बार अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया. दोनों ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को धन्यवाद कहा. उन्होंने लिखा कि जब उन्होंने खुद अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया था, तब फैंस ने उन्हें ‘VIROSH’ नाम दिया. अब अपनी शादी को उन्होंने ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ नाम दिया है और इसे अपने चाहने वालों को डेडिकेट किया है. रश्मिका और विजय का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस अब उदयपुर से आने वाली शादी की तस्वीरों और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं: अमिताभ बच्चन की वो फिल्म जो 50 हफ्तों तक पर्दे से नहीं उतरी, शायर बने थे ‘बिग बी’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >