Dhurandhar AI Cast: काजोल बनीं रहमान डकैत और प्रियंका हमजा, राखी सावंत को मिला ये किरदार

Dhurandhar AI Cast: ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले एक एआई वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका, काजोल और दीपिका जैसी एक्ट्रेसेस को फिल्म के मेल किरदारों की जगह रिप्लेस किया गया है. रहमान डकैत के रूप में काजोल का लुक एकदम फिट बैठ रहा है. पढे़ं पूरी खबर…

Dhurandhar AI Cast: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने जब सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, तो बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया था. दमदार कहानी और स्टारकास्ट की जबरदस्त एक्टिंग ने इसे बड़ी हिट बना दिया. अब फैंस ‘धुरंधर 2’ का इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार एआई वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने फिल्म को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है. दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक क्रिएटर पेज ने एआई की मदद से फिल्म धुरंधर के किरदारों को नए अंदाज में पेश किया है. वीडियो में दिखाया गया है कि अगर फिल्म के मेल किरदारों की जगह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस होतीं तो वो कैसी दिखतीं.

कौन क्या बना?

एआई के अनुसा, प्रियंका चोपड़ा को हमजा के रोल में दिखाया गया है, जबकि काजोल रहमान डकैत बनी नजर आती हैं. करीना कपूर को मेजर इकबाल, दीपिका पदुकोण को उजैर बलोच और माधुरी दीक्षित को एसपी असलम के किरदार में दिखाया गया है. वहीं शबाना आजमी, रानी मुखर्जी और राखी सावंत को भी अलग-अलग रोल में रिक्रिएट किया गया है. वीडियो में इन एक्ट्रेसेस का लुक इतना रियल लग रहा है कि फैंस भी देखकर हैरान हो रहे हैं.

असली फिल्म में किसने निभाए थे रोल?

बता दें, फिल्म में हमजा का असली किरदार रणवीर सिंह ने निभाया था. रहमान डकैत बने थे अक्षय खन्ना, जबकि मेजर इकबाल की भूमिका में अर्जुन रामपाल नजर आए थे. उजैर बलोच का रोल दानिश पंडोर, एसपी असलम का किरदार संजय दत्त ने निभाया था. जमील जमाली के रोल में राकेश बेदी, अजय सान्याल बने थे आर माधवन, और डोंगा के रोल में दिखे थे नवीन कौशिक. इन सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदार में जान डाल दी थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए रिकॉर्ड बनाया था.

यह भी पढे़ं: अगर आज बनती ‘शोले’ तो कौन होता जय-वीरू? AI ने तैयार की स्टारकास्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >