YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, मायरा को गले लगाने का सपना देखती है. मुक्ति उसे पने से जगाती है. मुक्ति को एहसास होता है कि उसने मायरा से बिना मतलब का ही लड़ाई कर लिया. मुक्ति कहती है कि जब उसने मायरा को अपने बड़े परिवार से बात करते हुए सुना तो उसे बहुत जलन हुई. दूसरी तरफ अभीरा उसे समझाती है कि किसी को जाने बिना जज करना ठीक नहीं. वह कहती है कि शायद मायरा भी अंदर से किसी दर्द से गुजर रही हो. अभीरा, मुक्ति को मायरा से दोस्ती करने और पानी पूरी खिलाने की बात कहती है.
मायरा और अरमान की मुलाकात
स्कूल में प्रिंसिपल अरमान से मिलने का फैसला बदल देती है क्योंकि वह लेट से स्कूल पहुंचता है. अरमान देर से पहुंचने के लिए माफी मांगता है और झगड़े की वजह पूछता है. मायरा उसे बताती है कि उसे मुक्ति और उसकी मां को साथ देखकर जलन हुई थी. जब अरमान उसके मन की बात जानना चाहता है तो मायरा अपनी मां के बारे में बात करने से बचती है. दूसरी तरफ अरमान की नजर अचानक सड़क पर अभीरा पर पड़ती है. वह अतीत को याद कर काफी गुस्सा हो जाता है. इस बीच अभीरा का दुपट्टा अरमान की कार में फंस जाता है. अरमान उसे सड़क पर फेंक देता है. बाद में वह उसी दुपट्टे को ढूंढता है और गुस्से में जला देता है. उसे लगता है कि ऐसा करने से उसे सुकून मिलेगा.
अरमान पर गुस्सा होगी अभीरा
कृष घर लौटता है और घरवालों के साथ मिलकर कैरम खेलता है. मनीषा को लगता है कि अरमान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वेलेंटाइन डे मना रहा होगा. हालांकि विद्या उससे कहती है कि अरमान की कोई गर्लफ्रेंड नहीं है. अभीरा अपनी बेटी मायरा की तस्वीर देखकर कर इमोशनल हो जाती है. वह अरमान के भेजे हुए कस्टडी पेपर्स को देखकर गुस्सा हो जाती है. उसे लगता है कि अरमान पहले जैसा नहीं रहा और वह काफी बदल गया है.
यह भी पढ़ें- YRKKH: मायरा-मुक्ति की लड़ाई ने बढ़ाया ड्रामा, स्कूल में मचा हंगामा
