Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सुपरहिट शो इन दिनों अपनी सबसे इमोशनल और दिल छू लेने वाली कहानी के दौर से गुजर रहा है. एक तरफ मां और बेटी के बिछड़े रिश्ते की टीस है, तो दूसरी तरफ अधूरी मोहब्बत का दर्द और गलतफहमियों का बोझ. अभीरा, मायरा और अरमान, इन तीनों के बीच पनप रही दूरियां अब धीरे-धीरे टकराव में बदलती नजर आ रही हैं.
अभीरा की ममता
कहानी में दिखाया गया है कि अभीरा को पता चल जाता है कि मायरा उसी स्कूल में है, जहां मुक्ति पढ़ती है. वह दूर से ही अपनी बेटी को देखती है और खुद को रोक नहीं पाती. आंखों से आंसू बहने लगते हैं. इसी बीच मायरा और मुक्ति के बीच झगड़ा बढ़ जाता है और दोनों हाथापाई तक पहुंच जाते हैं, जिसके बाद अभिरा स्कूल पहुंचती है.
मुक्ति को मायरा समझ बैठी अभीरा
आने वाले एपिसोड में सबसे भावुक पल तब आएगा, जब अभीरा मुक्ति को मायरा समझकर उसे गले लगा लेती है और उस पर खूब प्यार लुटाती है. लेकिन कुछ ही सेकंड में उसे अपनी गलती का एहसास हो जाता है. इसके बाद वह मुक्ति को समझाती है कि मायरा से दोस्ती कर ले और दोनों के बीच की दूरियां खत्म हो जाएं. माहौल हल्का करने के लिए वह दोनों बच्चों के लिए गोलगप्पे भी लेकर आती है.
मायरा का टूटा दिल
मायरा ये सब देख लेती है और अंदर ही अंदर टूट जाती है. वह सीधे प्रिंसिपल ऑफिस में जाकर अपने पापा अरमान से बात करती है. मायरा की बातें सुनकर अरमान को भी समझ आता है कि अभीरा से दूरी का असर उनकी बेटी पर साफ दिख रहा है.
8 साल बाद आमने-सामने आए अभीरा और अरमान
सड़क पर खड़े-खड़े अरमान की नजर अचानक अभीरा पर पड़ती है. आठ साल बाद उसे देखकर उसकी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं, लेकिन वह आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं कर पाता. इसी बीच अभीरा ऑटो में बैठकर चली जाती है और उसका दुपट्टा उड़कर अरमान की कार में आ जाता है, जिसे वह गुस्से में फेंक देता है.
गुस्से में जला दिया अभीरा का दुपट्टा
आगे कहानी में अरमान अपने गुस्से और दर्द के बीच जूझता नजर आएगा. वह रात में उसी दुपट्टे को ढूंढने निकलता है, जिसे उसने फेंक दिया था. जब दुपट्टा उसे पेड़ में फंसा मिलता है, तो वह उसे जला देता है। यह सीन दिखाता है कि अरमान के दिल में अभी भी अभीरा के लिए भावनाएं हैं, लेकिन गुस्सा उससे कहीं ज्यादा गहरा है.
यह भी पढ़ें: लव स्टोरी पर लगी मुहर, विजय-रश्मिका ने खुद कंफर्म की शादी की खबर
