Anupama: हसमुख की वसीयत ने खोला नया राज, टीना का लालच आया सामने

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि टीना और अर्जुन का लालच अनु और हसमुख के सामने आता है. मनप्रीत के साथ हो रहे अन्याय पर अनुपमा एक बड़ा कदम उठाती है. वहीं परितोष को वसीयत में छिपी संपत्ति के बारे में पता चलता है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि टीना, अनु और हसमुख के सामने खुद पानी लेकर आती है. वह जताने की कोशिश करती है कि वह घर का सारा काम अकेले करती है. हीरे की अंगूठी दिखाकर जब अनुपमा, हसमुख से पैसों और गहनों की बात छेड़ती है तो टीना और अर्जुन लालची नजर से उस रिंग को देखते हैं. दूसरी तरफ घर में एसी को लेकर हंगामा खड़ा हो जाता है. मनप्रीत की हालत देखकर अनुपमा को गुस्सा आता है, जब टीना यह झूठ बोलती है कि मनप्रीत ने खुद एसी लेने से मना किया है. अनुपमा देखती है कि मनप्रीत सादी रोटी खा रही है, तो उसका गुस्सा काफी बढ़ जाता है.

राही और प्रेरणा की बात सुन लेगी परी

अनुपमा, टीना को रसोई में भेजती है और बताती है कि अब घर के काम का असली बोझ कौन उठाएगा. वह मनप्रीत को अपने हाथों से खाना खिलाने का फैसला करती है, जिससे टीना की पोल और खुल जाती है. दूसरी तरफ प्रेरणा, राही और प्रेम को बताती है कि एक इन्वेस्टर इन्वेस्ट करने के लिए तैयार है ताकि वे अपना ब्रांड बना सकें. प्रेम, प्रेरणा के साथ लोकेशन देखने जाने से मना कर देता है. राही पूछती है कि उन दोनों के बीच कुछ हुआ है क्या. प्रेम कहता है कि उनके बीच सबकुछ ठीक है. प्रेरणा राही से कहती है कि सब ठीक है और उसके सवालों को टाल देती है. परी, राही और प्रेरणा की बातें सुन लेती है. राही प्रेम से बात करने का फैसला करती है.

संपत्ति को लेकर नई साजिश

परितोष, हसमुख की वसीयत देखकर चौंक जाता है. उसे पता चलता है कि कुछ संपत्ति छिपाई गई है।. पाखी भी लीला के गहनों को लेकर सवाल उठाती है, लेकिन किंजल दोनों को रोक देती है और समझाती है कि किसी की पर्सनल लाइफ में झांकना गलत है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा कहती है कि जो बहू अपने ससुराल वालों के पैर छूती है उसे पैसे मिलते हैं. टीना और अर्जुन रविंदर को देखकर चौंक जाते है. अनुपमा को अनुज की याद आती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: टीना को सबक सिखाएगी अनुपमा, कोठारी परिवार में संपत्ति पर बवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >