ब्रिटनी स्पीयर्स ने ओरलैंडो गोलीबारी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2016 6:34 PM

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्र्स ने फ्लोरिडा में ओरलैंडों के एक समलैंगिक क्लब मेंहुए नससंहार के बाद एकता का आह्वान किया है. शहर के लोकप्रिय पल्स नाइटक्लब में एक शूटिंग के दौरान बंदूकधारी उमर मतीन (29) ने 50 लोगों को मार दिया और कम से कम 53 लोगों को घायल कर दिया. इस […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्र्स ने फ्लोरिडा में ओरलैंडों के एक समलैंगिक क्लब मेंहुए नससंहार के बाद एकता का आह्वान किया है. शहर के लोकप्रिय पल्स नाइटक्लब में एक शूटिंग के दौरान बंदूकधारी उमर मतीन (29) ने 50 लोगों को मार दिया और कम से कम 53 लोगों को घायल कर दिया.

इस क्लब में समलैंगिक और एलजीबीटी समुदाय के लोग सदस्य हैं. समलैंगिक आंदोलन की वकालत करने वाली और पूर्व में एलजीबीटी के नागरिक अधिकार संगठनों के समर्थन में बोलने वाली स्पीयर्स (34) इन हत्याओं को लेकर बहुत चिंतित हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने एक नये पोस्ट में अपने प्रशंसकों से शांति के पक्ष में मतभेदों को भुलाने का आह्वान किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा है, ‘‘ओरलैंडो में जो हुआ है उसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola