Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या बम ब्लास्ट में ईशान-सवी की हो जाएगी मौत, शक्ति अरोड़ा-भाविका शर्मा ने किया खुलासा

गुम है किसी के प्यार में हाई-ऑक्टेन ड्रामा दिखाया जा रहा है. नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सवी और ईशान की शादी होते देख फैंस खुश हो गए. इसमें एक ट्विस्ट है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में नये कास्ट की एंट्री कुछ दिनों बाद हो जाएगी. कहानी नयी हो जाएगी और फ्रेश चेहरे शो में दिखेंगे. सवी और ईशान की लव स्टोरी खत्म हो जाएगी और मेकर्स इसमें नया ट्विस्ट लेकर आएंगे. शो में लीप आने को लेकर अलग-अलग खबरें चल रही है, इस बीच नया प्रोमो आया है, जिसमें सवी और ईशान शादी के मंडप में दिखते हैं. उनके आस-पास बम बलास्ट होता है.

गुम है किसी के प्यार का नया प्रोमो
गुम है किसी के प्यार में हाई-ऑक्टेन ड्रामा दिखाया जा रहा है. नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सवी और ईशान की शादी होते देख फैंस खुश हो गए. इसमें एक ट्विस्ट है, बम विस्फोट और बंदूक लिए एक इंसान दिखता है. एक इंटरव्यू में शक्ति अरोड़ा यानी ईशान ने आने वाले ट्विस्ट को लेकर कहा, जिस दिन का फैंस को इंतजार था, वो दिन आ गया. ईशान और सवी मिलने जा रहे हैं. ईशान और सवी ने अपने प्यार को कबूल कर लिया है और शादी करने का फैसला किया है, लेकिन एक मोड़ है, जिसके लिए दर्शकों को खुद को तैयार करना होगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या शो के सेट पर रीवा का बॉयफ्रेंड से हुआ खूब झगड़ा, आया पैनिक अटैक, बोलीं- सेट पर उनकी…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में लीप को लेकर सवी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे इस खबर के…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद ईशान को रिप्लेस करने पर हितेश भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेकर्स ने मुझसे…

जानें आगे का क्या होगा ट्रैक
वहीं, भाविका शर्मा उर्फ ​​सवी ने कहा, “ईशान और सवी का रियूनियन आखिरकार आ ही गया. दोनों अपने प्यार का एक-दूसरे से इजहार करेंगे और शादी का फैसला लेंगे. एक्ट्रेस ने कहा कि दर्शकों को एक आश्चर्यजनक टर्निंग का इंतजार करना होगा. फैंस इसे काफी एंजॉय करेंगे. आपको इसके लिए इंतजार करना होगा.” गौरतलब है कि गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा लीप के बाद बनी रहेगी, लेकिन शक्ति अरोड़ा शो को अलविदा कहने वाले हैं. आगे का एपिसोड काफी मजेदार और जबरदस्त होने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >