Param Sundari Box Office Records: परम सुंदरी ने बनाया एक और रिकॉर्ड, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म को पछाड़ा बनी 5वीं सबसे कमाऊ

Param Sundari Box Office Records: ‘परम सुंदरी’ ने भारत में ₹48.25 करोड़ कमाकर सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘मरजावां’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा और उनकी टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई.

Param Sundari Box Office Records: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म “परम सुंदरी” ने भारत में कुल ₹48.25 करोड़ की कमाई कर ली है. दर्शकों और आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद यह फिल्म सिद्धार्थ की फिल्मोग्राफी में खास जगह बना चुकी है. इसने मिलाप जावेरी की 2019 की फिल्म “मरजावां” को पीछे छोड़ते हुए उनकी पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है. आइए अबतक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

परम सुंदरी का डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • डे 1 (शुक्रवार): ₹7.25 करोड़
  • डे 2 (शनिवार): ₹9.25 करोड़
  • डे 3 (रविवार): ₹10.25 करोड़
  • डे 4 (सोमवार): ₹3.25 करोड़
  • डे 5 (मंगलवार): ₹4.25 करोड़
  • डे 6 (बुधवार): ₹2.85 करोड़
  • डे 7 (गुरुवार): ₹2.60 करोड़

कुल: ₹39.75 करोड़ (पहला हफ्ता)

दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई, लेकिन फिर भी वीकेंड पर थोड़ा उछाल देखा गया.

  • डे 8 (शुक्रवार): ₹1.75 करोड़
  • डे 9 (शनिवार): ₹2 करोड़
  • डे 10 (रविवार): ₹2.5 करोड़
  • डे 11 (सोमवार): ₹0.75 करोड़
  • डे 12 (मंगलवार): ₹0.90 करोड़
  • डे 13 (बुधवार): ₹0.60 करोड़

इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन ₹48.25 करोड़ रहा. इसी के साथ “मरजावां” (₹48.04 करोड़) का लाइफटाइम कलेक्शन पीछे छूट चूका है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 फिल्में (भारत नेट कलेक्शन)

  1. एक विलेन (2014): ₹105.76 करोड़
  2. ब्रदर्स (2015): ₹82.49 करोड़
  3. कपूर एंड संस (2016): ₹73.22 करोड़
  4. स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012): ₹70 करोड़
  5. परम सुंदरी (2025): ₹48.25 करोड़

यह भी पढ़े: Battle of Galwan में काम करने को लेकर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह शारीरिक रूप से कठिन है

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Collection Day 7: सात दिनों में फुस्स हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म की हालत, जानें डे वाइज टोटल कलेक्शन

यह भी पढ़े: Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की ‘कुली’ या ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’? बॉक्स ऑफिस युद्ध में किसकी जीत, किसकी हार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >