Ikkis Lifetime Collection: 40-60 करोड़ के बजट पर बनी धर्मेंद्र- अगस्त्य नंदा की फिल्म, जानें कितना हुआ लाइफटाइम कलेक्शन

Ikkis Lifetime Collection: साल 2026 के पहले दिन फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज हुई थी. यह बायोपिक वॉर ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया. मूवी की कमाई अब बंद हो चुकी है. आइए जानते हैं कि इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना है.

Ikkis Lifetime Collection: फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लगभग तीन हफ्तों तक सिनेमाघरों में दर्शकों को बांधे रखने के बाद ‘इक्कीस’ का बॉक्स ऑफिस सफर अब थम चुका है. धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया, सिकंदर खेर, राहुल देव, विवान शाह और दीपक डोबरियाल फिल्म का हिस्सा हैं. अब जब सिनेमाघरों से फिल्म की कमाई बंद हो गई है, तो इसके फाइनल बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं. आपको हैं कि ‘इक्कीस’ ने कुल मिलाकर कितनी रकम का बिजनेस किया.

‘इक्कीस’ का लाइफटाइम कलेक्शन कितना है?

sacnilk के मुताबिक, भारत में ‘इक्कीस’ ने 31.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि फिल्म ने दुनियाभर में 41.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म का बजट 40-60 करोड़ रुपये के बीच का है.

किस दिन मूवी ने कितना कमाया?

दिनकलेक्शन
डे 17 करोड़ रुपये
डे 23.5 करोड़ रुपये
डे 34.65 करोड़ रुपये
डे 45 करोड़ रुपये
डे 51.35 करोड़ रुपये
डे 61.6 करोड़ रुपये
डे 71.15 करोड़ रुपये
डे 81.25 करोड़ रुपये
डे 90.85 करोड़ रुपये
डे 101.15 करोड़ रुपये
डे 111.3 करोड़ रुपये
डे 120.4 करोड़ रुपये
डे 130.42 करोड़ रुपये
डे 140.5 करोड़ रुपये
डे 150.48 करोड़ रुपये
डे 160.4 करोड़ रुपये
डे 170.3 करोड़ रुपये
डे 180.15 करोड़ रुपये
डे 190.1 करोड़ रुपये
टोटल 31.5 करोड़ रुपये

किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘इक्कीस’?

इक्कीस’ के ओटीटी रिलीज को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है. हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि फिल्म 12 फरवरी से 26 फरवरी 2026 के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है. फिलहाल मेकर्स की ओर से अनाउंसमेंट अभी बाकी है.

‘इक्कीस’ की क्या है कहानी?

फिल्म इक्कीस लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है. अरुण खेत्रपाल देश के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता थे. यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान लड़ी गई बसंतर की ऐतिहासिक लड़ाई को केंद्र में रखती है. अरुण के पिता अपने बेटे की शहादत के 30 साल बाद पाकिस्तान की यात्रा पर जाते हैं. इस जर्नी के जरिए पिता-पुत्र के रिश्ते, उसके देश के प्रति बलिदान को बेहद इमोशनल तरीके से दिखाया गया है. इक्कीस इसलिए यादगार मूवी है क्योंकि यह धर्मेंद्र और असरानी की अंतिम फिल्म फिल्म है.

यह भी पढ़ेंBorder 2 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >