Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई हलचल, पवन कल्याण की OG का रिकॉर्ड खतरे में

Dhurandhar 2 advance booking: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की पेड प्रीव्यू एडवांस बुकिंग तेजी से बढ़ रही है.फिल्म जल्द ही पवन कल्याण की ‘OG’ के 25 करोड़ रुपये के पेड प्रीव्यू रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है.

Dhurandhar 2 advance booking: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की पेड प्रीव्यू एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आने लगे हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म के पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग काफी मजबूत चल रही है. फिल्म के पेड प्रीव्यू की कमाई पवन कल्याण की फिल्म ओजी के 25 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को भी पार कर सकती है.

हिंदी वर्जन से आई सबसे ज्यादा कमाई

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग में भारत में करीब 15.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अगर ब्लॉक की गई सीटों को भी इसमें शामिल कर लिया जाए तो यह आंकड़ा 21.18 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है. देशभर में इसके लगभग 7,657 शो रखे गए हैं और टिकट की औसत कीमत करीब 418 रुपये बताई जा रही है.

फिल्म की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी (2D) वर्जन का रहा है. इस वर्जन ने लगभग 15.28 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके लिए करीब 2,62,203 टिकट बिक चुके हैं. तमिल (2D) वर्जन ने लगभग 16.28 लाख रुपये का कारोबार किया है, जिसमें करीब 11,223 टिकट बिके.

तेलुगु (2D) वर्जन से करीब 14.39 लाख रुपये की कमाई हुई और इसके लिए 6,008 टिकट बेचे गए. इसके अलावा मलयालम (2D) वर्जन ने करीब 1.58 लाख रुपये और कन्नड़ (2D) वर्जन ने लगभग 1.61 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कहानी

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. कहानी के दूसरे भाग में हमजा अली मजारी के किरदार के सफर को दिखाया जाएगा. फिल्म की कहानी पाकिस्तान के ल्यारी इलाके की बैकड्रॉप पर आधारित है, जहां उसके अतीत और जसकीरत सिंह रंगी से जुड़े पहलुओं को भी सामने लाया जाएगा. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ेंरिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, प्रीमियर कलेक्शन में ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड टूटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >