आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ का रिलीज डेट हुआ ऐलान, फैंस बीच चर्चा तेज

Alpha Release Date: यश राज फिल्मस ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शर्वरी नजर आएंगी.

Alpha Release Date: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक और बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर हलचल तेज हो गई है. यश फिल्मस ने अपनी नई अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ की थिएट्रिकल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जिन्होंने इससे पहले चर्चित वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ बनाया था. वहीं फिल्म का निर्माण आदित्या चोपड़ा ने किया है. इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी और उनके साथ शर्वरी भी दमदार किरदार में दिखाई देंगी. फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पोस्टर में दिखी आलिया भट्ट की झलक

फिल्म का डेट रिलीज के साथ ही इसके पोस्टर में आलिया भट्ट की हल्की सी झलक नजर आ रही है. एक्ट्रेस के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन और खतरनाक टकराव देखने को मिलेगा. बताया जा रहा की यह फिल्म आलिया भट्ट की यश राज फिल्मस के साथ पहली फिल्म है.

यहां देखें पोस्टर

फिल्म में दिखेगा सितारों का दमदार साथ

इस एक्शन थ्रिलर में आलिया और शर्वरी के साथ एक्टर बॉबी देओल और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. कहानी में आलिया और शर्वरी का सामना बॉबी देओल के किरदार से होगा, जिससे फिल्म में रोमांच और भी बढ़ने वाला है. अब दर्शक फिल्म के रिलीज डेट के बार में सुनकर उत्साह से भर गए हैं और बेसब्री से फिल्म के रिलीज होेने का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, प्रीमियर कलेक्शन में ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड टूटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >