आज भी अपने पूर्व प्रेमी देव पटेल पर गर्व करती हैं फ्रीडा पिंटो
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लंदन : अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने कहा है कि हॉलीवुड में वह अपने पूर्व प्रेमी देव पटेल की सफलता को देखकर खुश हैं. कॉन्टेक्ट म्यूजिक की खबर के मुताबिक ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ में साथ काम करने वाले देव पटेल और फ्रीडा पिंटो सात साल तक प्रेम संबंध में थे लेकिन साल 2014 में उनका ब्रेकअप हो […]
विज्ञापन
लंदन : अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने कहा है कि हॉलीवुड में वह अपने पूर्व प्रेमी देव पटेल की सफलता को देखकर खुश हैं. कॉन्टेक्ट म्यूजिक की खबर के मुताबिक ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ में साथ काम करने वाले देव पटेल और फ्रीडा पिंटो सात साल तक प्रेम संबंध में थे लेकिन साल 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया. वह दोनों अभी भी दोस्त हैं.
अभिनेत्री ने कहा, ‘‘वह मेरे साथी अभिनेता हैं और मेरे दोस्त हैं. मैंने देखा है कि उन्होंने कितनी मेहनत की है और इसका लाभ (बाफ्टा जीतने पर) देखना सबसे अच्छी चीज है. अभिनेत्री ने कहा कि पटेल ने ‘लायन’ में शानदार अभिनय किया है. अभिनेत्री ने पटेल के साथ अपने संबंधों पर कहा, ‘‘लोग आते और जाते हैं. सभी आपको कुछ न कुछ सिखाते हैं. आपको अच्छे और बुरे, खराब और सुंदर को गले लगाना होता है. मैं लव गुरु नहीं हूं. मेरे पास कोई टिप्स नहीं है कि ब्रेकअप को कैसे दोस्ताना रखा जाए. सिर्फ ईमानदार और खुले विचार होना जरुरी है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










