ममता कुलकर्णी और ड्रग माफिया विक्‍की गोस्‍वामी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Updated:
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय ड्रग माफिया विक्‍की गोस्‍वामी और उसकी सहयोगी और अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के खिलाफ मुंबई से सटे ठाणे की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. यह वारंट गैर-कानूनी तरीके से एफेड्रिन का बिजनेस करने के केस में जारी किया गया है. ठाणे पुलिस ने पिछले साल सोलापुर से करीब 2000 करोड़ रुपए […]

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय ड्रग माफिया विक्‍की गोस्‍वामी और उसकी सहयोगी और अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के खिलाफ मुंबई से सटे ठाणे की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. यह वारंट गैर-कानूनी तरीके से एफेड्रिन का बिजनेस करने के केस में जारी किया गया है. ठाणे पुलिस ने पिछले साल सोलापुर से करीब 2000 करोड़ रुपए की ड्रग जब्त की थी. ममता कुलकर्णी और विक्‍की गोस्‍वामी को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों इस वक्‍त भारत से बाहर हैं.

जिला न्‍यायाधीश एचएम पटवर्धन ने सोमवार को ममता और विक्‍की के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. दरअसल ठाणे पुलिस ने पिछले साल महाराष्‍ट्र के सोलापुर में एवोन लाइफसाइंस पर छापा मारा था, जहां पुलिस ने दो हजार रुपये करोड़ के कीमत के करीब 18.5 टन एफेड्रिन बरामद किया था.

ठाणे पुलिस का कहना है कि एफेड्रिन सोलापुर के एवोन लाइफसाइंस से केन्‍या में विक्‍की गोस्‍वामी के नेतृत्‍व वाले मादक पदार्थ गिरोह को भेजा जानेवाला था. वहीं पुलिस ने इस मामले में 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है.

विजय गिरी उर्फ विक्की गोस्वामी का बचपन से लेकर जवानी तक का सफर अहमदाबाद में बीता. विक्‍की का परिवार आज भी यहीं रहता है. साल 1997 में दुबई पुलिस ने ड्रग्‍स रखने के आरोप में विक्‍की को गिरफ्तार किया था. उसे 25 साल की सजा सुनाई गई थी. हालांकि 5 सालों बाद विक्की गोस्वामी रिहा कर दिया गया था.. बताया जाता है कि जेल से रिहाई के बाद वो ममता कुलकर्णी के साथ केन्‍या चला गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola