रामू ने मांगी माफी, ट्विटर पर भड़कीं सनी लियोन, देखें वीडियो संदेश में क्या कहा...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2017 8:06 AM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड में फिल्म अभिनेत्री और बीते समय में पॉर्न स्टार के तौर पर मशहूर रही सनी लियोन पर फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा (रामू) का ट्वीट करना महंगा पड़ रहा है. जहां लोग इस ट्वीट की आलोचना कर रहे हैं वहीं खुद अभिनेत्री सनी लियोन ने भी रामू को जवाब दिया है. सनी लियोन […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड में फिल्म अभिनेत्री और बीते समय में पॉर्न स्टार के तौर पर मशहूर रही सनी लियोन पर फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा (रामू) का ट्वीट करना महंगा पड़ रहा है. जहां लोग इस ट्वीट की आलोचना कर रहे हैं वहीं खुद अभिनेत्री सनी लियोन ने भी रामू को जवाब दिया है.

सनी लियोन ने रामू के बयान पर ट्वीट के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है. महिला दिवस के मौके पर रामगोपाल वर्मा की अभद्र टिप्पणी उनके लिए फजीहत बनती नजर आ रही है. अब एक महिला संगठन ने उनके खिलाफ शिकायत तक दर्ज कर दी है.

भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री समेत देश के अलग-अलग हिस्सों और हस्तियों के निशाने पर आने के बाद रामू ने मामले पर सफाई दी और माफी भी मांगी.

यहां उल्लेख कर दें कि रामू ने 8 मार्च (महिला दिवस) के दिन ट्वीट किया था कि काश दुनिया की सभी महिलाएं पुरुषों को उतनी ही खुशी देतीं जितना सनी लियोन देती है…. उनके इस ट्वीट के बाद से ही बवाल खड़ा हो गया है.

देखें क्या कहा सनी लियोन ने..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola