SO CUTE: सलमान-आहिल की यह फोटो बना देगी आपका दिन, देखें तस्‍वीर...

Updated:
विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान को बच्‍चों से बेहद प्‍यार है यह तो सभी जानते हैं. इनदिनों सलमान अपने प्‍यारे भांजे आहिल पर दिल खोलकर प्‍यार लुटा रहे हैं. सलमान की बहन अर्पिता खान ने हाल ही में सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर दोनों की क्‍यूट सी तस्‍वीर शेयर की है जिसमें आहिल, मामू सलमान के कंधे पर […]

विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान को बच्‍चों से बेहद प्‍यार है यह तो सभी जानते हैं. इनदिनों सलमान अपने प्‍यारे भांजे आहिल पर दिल खोलकर प्‍यार लुटा रहे हैं. सलमान की बहन अर्पिता खान ने हाल ही में सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर दोनों की क्‍यूट सी तस्‍वीर शेयर की है जिसमें आहिल, मामू सलमान के कंधे पर बैठे नजर आ रहे हैं. फोटो में मामा-भांजे की यह जोड़ी कमाल लग रही है.

आहिल का चेहरा देखकर तो यह बात साफ जाहिर हो रही है कि वो सलमान के कंधे पर बैठकर इस राइड को खूब इंज्‍वॉय कर रहे हैं. सलमान और आहिल ही यह तस्‍वीर गोवा की है. सलमान इनदिनों गोवा में फैमिली संग छुट्टियां बिता रहे हैं. दिवाली वेकेशन के दौरान ही सलमान गोवा रवाना हो गये थे. फैमिली संग भी उनकी कई तस्‍वीरें सामने आई है.

https://www.instagram.com/p/BMTIszdBU5t/

सलमान की प्रोफेशनल लाईफ की बात करें तो वे जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग पर वापस लौटेंगे. फिल्‍म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं. फिल्‍म में सोहेल खान भी है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्‍म में वो एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं जैसा उन्‍होंने इससे पहले कभी नहीं निभाया. फिल्‍म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola