प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, ‘बेवॉच'' में निभायेंगी ये किरदार ?
लॉस एंजिलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इनदिनों बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अच्छा नाम कमा रही हैं. हाल ही में .उन्होंने अपनी आगामी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वो इसमें एक नकारात्मक किरदार में होंगी. 90 के दशक की लोकप्रिय टीवी श्रृंखला पर आधारित फिल्म में 34 वर्षीया […]
लॉस एंजिलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इनदिनों बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अच्छा नाम कमा रही हैं. हाल ही में .उन्होंने अपनी आगामी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वो इसमें एक नकारात्मक किरदार में होंगी.
90 के दशक की लोकप्रिय टीवी श्रृंखला पर आधारित फिल्म में 34 वर्षीया प्रियंका विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभा रही हैं. ‘ईटी ऑनलाइन’ के अनुसार ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री ने कहा कि लोग फिल्म में उनके किरदार से नफरत करेंगे. फिल्म में ड्वेन जॉनसन एवं जैक इफ्रोन अहम किरदार निभा रहे हैं.
प्रियंका ने कहा, ‘मैं बहुत बुरी और घटिया बनी हूं. अमेरिका मुझसे नफरत करेगा.’ उन्होंने कहा, ‘मैं गंभीरता से यह बात कह रही हूं. जैक एवं द रॉक? मैं उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार करती हूं और वे लोगों के चैंपियन एवं राजकुमार की तरह हैं और… यह कतई मजेदार नहीं होगा.’
उन्होंने ‘क्वांटिको’ के अगले सीजन के बारे में कहा, ‘मैंने दो दिन पूर्व ही पहली कडी देखी और यह शानदार है. मैं बहुत उत्साहित हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










