अब प्रोड्यूसर बनेंगी सोहा अली खान, बायोपिक फिल्‍म से करेंगी शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री सोहा अली खान अब फिल्मों का निर्माण करेंगी और उनकी पहली फिल्म किसी प्रसिद्ध हस्ती के जीवन पर आधारित होगी. सोहा ने कहा कि वह अपने पति कुणाल खेमू के साथ मिलकर यह प्रोडक्शन हाउस चलाएंगी. उन्होंने कहा, ‘हम अपनी निर्माण कंपनी खोलेंगे. इसका नाम रिनीगेट फिल्म्स होगा. हम फिल्मों का सह निर्माण […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री सोहा अली खान अब फिल्मों का निर्माण करेंगी और उनकी पहली फिल्म किसी प्रसिद्ध हस्ती के जीवन पर आधारित होगी. सोहा ने कहा कि वह अपने पति कुणाल खेमू के साथ मिलकर यह प्रोडक्शन हाउस चलाएंगी.

उन्होंने कहा, ‘हम अपनी निर्माण कंपनी खोलेंगे. इसका नाम रिनीगेट फिल्म्स होगा. हम फिल्मों का सह निर्माण करेंगे. हम दूसरों के साथ मिलकर फिल्मों का निर्माण करेंगे क्योंकि हमारे पास शानदार विचार हैं और हमें ऐसे लोग चाहिए जो हमारे रचनात्मक विचारों को समर्थन दें.’

अभिनेत्री ने कहा कि उनकी पहली फिल्म किसी जीवित महान हस्ती की जीवनी होगी. यह अभिनय या खेल जगत की कोई हस्ती नहीं है. उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म में काम नहीं करेंगी और उसके निर्देशक एवं कलाकारों का चयन नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola