25 सितंबर को आयेगा सलमान का ''हीरो'', फर्स्टलुक जारी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और सुभाष घई के सह निर्माण में बन रही फिल्म ‘हीरो’ का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म से सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. निखिल आडवाणी के निर्देशन में बन रही फिल्म 1983 में आयी इसी नाम की सुपरहिट फिल्म […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और सुभाष घई के सह निर्माण में बन रही फिल्म ‘हीरो’ का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म से सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं.
निखिल आडवाणी के निर्देशन में बन रही फिल्म 1983 में आयी इसी नाम की सुपरहिट फिल्म का रीमेक है जिसके निर्माता-निर्देशक सुभाष घई थे. पोस्टर में बर्फ से ढके पहाडों के बीच आसमान पर बडे अक्षरों में फिल्म का नाम लिखा है और साथ में लिखा है ‘रेबेल्स. लव. फ्रीडम.’
सलमान फिल्म के साथ अपना खुद के प्रोडक्शन हाउस ‘सलमान खान प्रोडक्शंस’ की शुरुआत कर रहे हैं. सूरज आदित्य पंचोली के बेटे हैं जबकि आथिया सुनील शेट्टी की बेटी हैं. दोनों फिल्म में क्रमश: जैकी श्रॉफ और मनीक्षी शेषाद्रि की भूमिका निभाएंगे.
फिल्म इस साल 25 सितंबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




