आमिर के अनुरोध पर कोर्ट ने सुनवाई टाली

Published at :03 Jul 2014 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
आमिर के अनुरोध पर कोर्ट ने सुनवाई टाली

अहमदाबाद:गुजरात हाइकोर्ट ने अभिनेता आमिर खान एवं चार अन्य के अनुरोध पर एक मामले की सुनवाई को बुधवार को टाल दिया. यह मामला उनकी फिल्म ‘लगान’ में खतरे में पड़ी चिंकारा के कथित फिल्मांकन को लेकर है. न्यायमूर्ति आरडी कोठारी ने इस मामले की सुनवाई को 9 अगस्त के लिए टाल दिया. इससे पहले राज्य […]

विज्ञापन

अहमदाबाद:गुजरात हाइकोर्ट ने अभिनेता आमिर खान एवं चार अन्य के अनुरोध पर एक मामले की सुनवाई को बुधवार को टाल दिया. यह मामला उनकी फिल्म ‘लगान’ में खतरे में पड़ी चिंकारा के कथित फिल्मांकन को लेकर है. न्यायमूर्ति आरडी कोठारी ने इस मामले की सुनवाई को 9 अगस्त के लिए टाल दिया.

इससे पहले राज्य सरकार ने अनुरोध पर अपना पक्ष रखने के लिए और समय मांगा. हाइकोर्ट ने अप्रैल 2008 में अभिनेता द्वारा किये गये अनुरोध पर 27 जून को अंतिम सुनवाई शुरू की थी. इस अनुरोध में भुज जिले के न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा आमिर एवं चार अन्य के खिलाफ वन्यजीवन (संरक्षण) कानून के कथित उल्लंघन के कारण शुरू की गयी कार्यवाही को समाप्त करने को कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola