एनटीआर पर रामगोपाल वर्मा की फिल्म का ट्रेलर हुआ वायरल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2019 10:26 AM
हैदराबाद : रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘लक्ष्मीज एनटीआर’ का ट्रेलर वायरल हो गया है. इसे 46 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फिल्म को लेकर दर्शकों में कितनी उत्सुकता है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बृहस्पतिवार को ऑनलाइन जारी किये जाने के एक घंटे के भीतर ही साढ़े पांच लाख […]
हैदराबाद : रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘लक्ष्मीज एनटीआर’ का ट्रेलर वायरल हो गया है. इसे 46 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फिल्म को लेकर दर्शकों में कितनी उत्सुकता है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बृहस्पतिवार को ऑनलाइन जारी किये जाने के एक घंटे के भीतर ही साढ़े पांच लाख से ज्यादा बार इसे देखा गया.
रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट किया, ‘महज 24 घंटे में ‘लक्ष्मीज एनटीआर’ के ट्रेलर को 40 लाख बार देखा गया। ईश्वर का आशीर्वाद सच में हमारे साथ है.’ वर्मा ने कुछ महीने पहले एनटीआर पर फिल्म बनाने का इरादा जताया था.
तेलगू देशम पार्टी के नेताओं ने इस पर आरोप लगाते हुए आशंका जतायी थी कि आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का इसमें गलत चित्रण हो सकता है. आरोपों से इंकार करते हुए वर्मा ने कहा कि उनकी फिल्म एनटीआर के अंतिम दिनों से जुड़ी कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित है. एनटीआर के बेटे और हिंदुपुर (आंध्रप्रद्रेश) के विधायक नंदमुरी बालकृष्ण ने अपने पिता पर एनटीआर कथनायाकुडु फिल्म बनायी थी. यह फिल्म पिछले महीने रिलीज हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










