अपनी अगली फिल्म के लिए मार्शल आर्ट सीख रहीं हैं सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आने वाले हैं. लेकिन इस बार दोनों कैमियो करते नजर आयेंगे. खबरों की माने तो सोनाक्षी एक बार फिर से एआर मुर्गदौस के साथ काम करने जा रही हैं. हाल ही में दोनों ने फिल्म हॉलीडे में अपनी जोड़ी का लोहा […]
मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आने वाले हैं. लेकिन इस बार दोनों कैमियो करते नजर आयेंगे.
खबरों की माने तो सोनाक्षी एक बार फिर से एआर मुर्गदौस के साथ काम करने जा रही हैं. हाल ही में दोनों ने फिल्म हॉलीडे में अपनी जोड़ी का लोहा मनवा चुके हैं. बताया जाता है कि सोनाक्षी की यह फिल्म मारधाड़ से भरपूर एक महिला केंद्रित फिल्म है.
इस फिल्म के लिए सोनाक्षी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रहीं हैं. चर्चा है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार कैमियों भूमिका कर सकते है. हालांकि उनकी भूमिका आम कैमियों भूमिका से बड़ी होगी और इसके लिए उन्हें दस दिन की शूटिंग करनी होगी. फिल्म की शूटिंग नवंबर में शूटिंग शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




