करिश्मा और करीना के साथ नजर आयेंगे रहमान

Updated at : 11 Jun 2014 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
करिश्मा और करीना के साथ नजर आयेंगे रहमान

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान अपने रिश्तेदार अरमान जैन की पहली फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ के कॉंसर्ट में शामिल हो सकती हैं.‘लेकर हम दीवाना दिल’ में संगीत देने वाले ए आर रहमान कल शाम मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में अपनी प्रस्तुति देंगे. करिश्मा और करीना ने इस कॉंसर्ट […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान अपने रिश्तेदार अरमान जैन की पहली फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ के कॉंसर्ट में शामिल हो सकती हैं.‘लेकर हम दीवाना दिल’ में संगीत देने वाले ए आर रहमान कल शाम मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में अपनी प्रस्तुति देंगे.

करिश्मा और करीना ने इस कॉंसर्ट में शामिल होने के लिए काफी मुश्किल से वक्त निकाला है और वे अरमान की पहली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं.अरमान बॉलीवुड में ‘शोमैन’ के नाम से मशहूर राज कपूर के छोटे पोते हैं. ‘लेकर हम दीवाना दिल’ के निर्माता करीना के पति और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान हैं. मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली के भाई आरिफ ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. 4 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अरमान और दीक्षा सेठ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola