अभिनेता शक्ति कपूर के खिलाफ अदालत में परिवाद

जयपुर : जयपुर की एक अदालत में कल फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर और सांगानेर हवाई अड्डे के निदेशक के खिलाफ परिवाद पेश किया गया है.परिवाद में शक्ति कपूर पर जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पर गत दो जून को सिगरेट पीकर कानून का उल्लंघन करने और हवाई अड्डा निदेशक पर इसमें सहयोग करने का आरोप […]
जयपुर : जयपुर की एक अदालत में कल फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर और सांगानेर हवाई अड्डे के निदेशक के खिलाफ परिवाद पेश किया गया है.परिवाद में शक्ति कपूर पर जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पर गत दो जून को सिगरेट पीकर कानून का उल्लंघन करने और हवाई अड्डा निदेशक पर इसमें सहयोग करने का आरोप लगाया गया है. अदालत इस परिवाद पर 6 जून को सुनवाई करेगी.
परिवादी के अधिवक्ता नेम सिंह के अनुसार, आनंद सिंह की ओर से शहर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में इस्तगासा पेश कर अभिनेता शक्ति कपूर पर सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट पीकर कानून का उल्लंघन करने और सांगानेर हवाई अड्डे के निदेशक पर कानून तोडने में सहयोग करने का आरोप लगाया है. परिवाद में कहा गया है कि राजस्थान में सार्वजनिक स्थल पर ध्रूमपान करना अपराध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




