फिल्मी सितारों ने अनुष्का-विराट को दी बधाई, अभिषेक बच्चन ने ली चुटकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2017 7:39 AM

विज्ञापन

मुंबई : हिन्दी फिल्म जगत के सितारों ने सोमवार को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को सुखी दांपत्य जीवन की बधाई दी. दोनों की आज ही इटली में शादी हुई. परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में इटली के टस्कनी में एक निजी समारोह में अनुष्का और […]

विज्ञापन

मुंबई : हिन्दी फिल्म जगत के सितारों ने सोमवार को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को सुखी दांपत्य जीवन की बधाई दी. दोनों की आज ही इटली में शादी हुई. परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में इटली के टस्कनी में एक निजी समारोह में अनुष्का और विराट परिणय सूत्र में बंध गये.

फिल्म निर्माता करण जौहर ने ट्वीट कर दंपति को बधाई दी. इसके अलावा अभिनेता अभिषेक बच्चन, अभिनेत्री श्रीदेवी, फुकरे फिल्म की अभिनेत्री रिचा चड्डा, अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी ट्वीट कर दंपति को बधाई दी है.

अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी. शादी की जानकारी विराट और अनुष्‍का ने अपने-अपने ट्विटर वॉल पर दी. जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन ने शादी पर चुटकी ली और लिखा कि विराट और अनुष्‍का को बधाई… गॉड ब्लेस… क्लब में अपका स्वागत है!


https://twitter.com/karanjohar/status/940257999855194113?ref_src=twsrc%5Etfw

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola