Anupama: लीप के बाद अनुपमा में होगी नये किरदार की एंट्री, क्या अनुज और अनुपमा को मिलाने का करेगी काम

अनुपमा में लीप के बाद नये किरदार की एंट्री मेकर्स करवा रहे हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी का जन्मदिन शाह हाउस में मनाया जाएगा. इस दौरान पाखी बा से बहुत खराब तरीके से बात करेगी.

Anupama: सीरियल अनुपमा में लीप के बाद कहानी बेहद रोमांचक और मजेदार हो गई है. अनुज और अनुपमा की जिंदगी में नया मोड़ आ चुका है. शो में दिखाया जा रहा है कि आध्या को छोड़कर अनुज इंडिया में है और उसकी मेमोरी भी चली गई है. उसकी हालत पागलों से कम नहीं है. वो मदिंर के पास बांसुरी बजाता रहता है, जिसे अनुपमा ने भी सुना है. हालांकि अनु नहीं जानती की ये अनुज है. जल्द ही उसकी मुलाकात अनुज से होने वाली है. कहानी को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए मेकर्स नयी एंट्री करवाने जा रहे हैं.

अनुपमा में होगी नयी एंट्री

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा में नयी किरदार की एंट्री हो रही है, जो कहानी को नया एंगल देगी. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस सोनल खिलवानी ने बातचीत में बताया कि उन्होंने शो के लिए ऑडिशन दिया है. एक्ट्रेस ने कहा, “हां, मैंने शो के लिए ऑडिशन दिया है. मुझे प्रोडक्शन टीम से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं मिली है.” वहीं, पिंकविला के सूत्रों की मानें तो उन्हें शो मिल गया है. बता दें कि सोनल श्रावणी और बिंद्या सरकार जैसे शो में एक्टिंग कर चुकी हैं.

Also Read- Anupama Leap: लीप के बाद की कहानी ऐसे होगी शुरू, पागलों जैसी हालत में दिखेगा अनुज, अनुपमा का इतना बदल जाएगा लुक

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

जानें अनुपमा में क्या दिखाया गया

वहीं, अनुपमा का आज रात का एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि पाखी का जन्मदिन शाह हाउस में सेलिब्रेट किया जाता है. पाखी पार्टी में डांस करती है और बा को आकर गाल में किस करती है. पाखी बा को जबरदस्ती डांस करने के लिए कहती है और बा नहीं करती है. बो कहती है उसके घुटनों में दर्द है और वो डांस नहीं कर पाएगी. वनराज, बा को उसके इज्जत के बारे में सोचने के लिए कहता है. बा उसे बताती है पाखी उसे डांस फ्लोर पर लेकर आई थी.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >