इस टीवी एक्‍टर ने गर्लफ्रेंड को दी धमकी, ड्राईवर के साथ मारपीट की, गिरफ्तार

Updated at : 09 Jul 2018 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
इस टीवी एक्‍टर ने गर्लफ्रेंड को दी धमकी, ड्राईवर के साथ मारपीट की, गिरफ्तार

कोलकाता : बीच सड़क पर एक अभिनेत्री की कार रोककर उसे कथित रुप से धमकी देने को लेकर बंगाली टीवी अभिनेता जॉय मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. जॉय मुखर्जी नाम से लोकप्रिय टीवी अभिनेता संजय मुखर्जी को कल टॉलीगंज थानाक्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया. अभिनेत्री सयांतिका बनर्जी ने […]

विज्ञापन

कोलकाता : बीच सड़क पर एक अभिनेत्री की कार रोककर उसे कथित रुप से धमकी देने को लेकर बंगाली टीवी अभिनेता जॉय मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. जॉय मुखर्जी नाम से लोकप्रिय टीवी अभिनेता संजय मुखर्जी को कल टॉलीगंज थानाक्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया. अभिनेत्री सयांतिका बनर्जी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि जॉय मुखर्जी ने उन्हें धमकी दी और बीच सड़क पर उनकी कार रोकी.

सयांतिका के अनुसार शुक्रवार दोपहर जब वह साउदर्न एवेन्यू जा रही थीं तब जॉय ने उनकी कार को ओवरेटक किया और उनका रास्ता रोक दिया. जॉय अपनी गाड़ी से उतरकर उनकी कार के पास आए और उन्होंने जबर्दस्ती उनकी कार का दरवाजा खोलने का प्रयास किया.

उन्होंने दरवाजे के हैंडल को नुकसान पहुंचाया. जब उनका ड्राइवर जॉय को समझाने बुझाने के लिए कार से बाहर निकला तो उन्होंने उसे मारा. आसपास से गुजर रहे लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. ये दोनों अभिनेता – अभिनेत्री ‘टारगेट’ और ‘शूटर’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola