माइकल जैक्सन के पिता का निधन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2018 8:36 AM
लॉस एंजिलिस : माइकल जैक्सन के पिता और ‘ जैक्सन 5′ के संस्थापक जो जैक्सन का बुधवार को निधन हो गया. वह 89 वर्ष के थे. टीएमजेड और ईटी की खबरों के अनुसार , उनके परिवार ने बताया कि जो जैक्सन का निधन बुधवार सुबह लॉस एंजिलिस में हुआ. वह कैंसर से जूझ रहे थे. […]
लॉस एंजिलिस : माइकल जैक्सन के पिता और ‘ जैक्सन 5′ के संस्थापक जो जैक्सन का बुधवार को निधन हो गया. वह 89 वर्ष के थे.
टीएमजेड और ईटी की खबरों के अनुसार , उनके परिवार ने बताया कि जो जैक्सन का निधन बुधवार सुबह लॉस एंजिलिस में हुआ. वह कैंसर से जूझ रहे थे. परिवार के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर जो के निधन की पुष्टि की है. उनके पोते रैंडी जैक्सन जूनियर ने ट्वीट किया , ‘‘ उस ‘ किंग ‘ की आत्मा को शांति मिले जिसने सबकुछ संभव बनाया !!! मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं दादाजी. ”
हालांकि परिवार के प्रतिनिधियों ने जो की मृत्यु के संबंध में अधिक जानकारी के लिए किये गए अनुरोध पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










