UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला में सात सीटें (बेहट, नकुड़, सहारनपुर, सहारनपुर नगर, देवबंद, रामपुर मनिहरन (सु) और गंगोह) शामिल हैं. सहारनपुर देहात सीट की बात करें तो यहां कांग्रेस का दबदबा रहा है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में सहारनपुर सीट से कांग्रेस के मसूद अख्तर ने जीत हासिल की. दूसरे स्थान पर बसपा के प्रत्याशी जगपाल सिंह रहे थे. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के करीब नहीं आ सकी.
कांग्रेस की सियासी भूमि पर कौन जीतेगा मैच?
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आने वाली सहारनपुर विधानसभा सीट पर हार-जीत का अंतर ज्यादा नहीं रहा है. साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस के मसूद अख्तर ने बसपा के जगपाल सिंह को हराया था. मसूद अख्तर ने 12 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से बसपा के जगपाल सिंह को चुनाव में मात दी थी.
इसलिए बेहद खास है यूपी का सहारनपुर जिला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला अपने आप में बेहद खास है. यह शहर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. सहारनपुर कुटीर उद्योग जैसे लकड़ी की नक्काशी के लिए जाना जाता है. वहीं, सहारनपुर में आम और बासमती चावल की भी खूब पैदावर होती है. सहारनपुर का बासमती चावल दुनियाभर में बेहद प्रसिद्ध है.
किस दिन मतदान और किस दिन मतगणना?
मतदान- 14 फरवरी
मतगणना- 10 मार्च
सहारनपुर देहात सीट पर कितने मतदाता?
कुल मतदाता- 3,58,378
पुरुष- 1,89,877
महिला- 1,68,490
फर्स्ट टाइम वोटर- 5,554
2017 के विजेता - पार्टी - रिजल्ट - वोट मिले
मसूद अख्तर - कांग्रेस - विजेता - 87,689
जगपाल सिंह - बसपा- उपविजेता - 75,365
2012 के विजेता - पार्टी - रिजल्ट - वोट मिले
जगपाल सिंह - बसपा - विजेता - 80,670
चौधरी अब्दुल वाहिद - कांग्रेस - उपविजेता - 63,557