Today School Assembly News Headlines: स्कूल असेंबली के लिए हो जाएं तैयार, देखें 11 दिसंबर की बड़ी खबरें

Today School Assembly News Headlines: कई स्कूलों में रोजाना असेंबली में बच्चे बड़ी खबरें पढ़कर सुनाते हैं, जिससे उनका करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान मजबूत होता है. अगर आपके स्कूल में भी ऐसा होता है, तो यहां 11 दिसंबर 2025 की बड़ी हेडलाइंस बताने जा रहे हैं, जिससे आप देश-विदेश की बड़ी खबरों से अपडेट रहेंगे.

Today School Assembly News Headlines: बहुत सारे प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में असेंबली के दौरान हर दिन एक बच्चा दिन भर की बड़ी खबरें सुनाता है. इससे इन स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चे आस-पास की चीजों से अपडेट रहते हैं. साथ ही उनका करेंट अफेयर्स का ज्ञान भी बढ़ता है. अगर आपके स्कूलों में भी देश-दुनिया की बड़ी खबरें बताई जाती हैं तो यहां हम आपके लिए 11 दिसंबर 2025 की हेडलाइंस (News Headlines 11 December 2025) बताएंगे.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

  1. सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में किया अहम बदलाव

सीबीएसई ने 2026 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में एक अहम बदलाव किया है. अब विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की कॉपियों में हर उत्तर उसी निर्धारित खंड में लिखना अनिवार्य होगा. अगर कोई छात्र जवाब गलत सेक्शन में लिखता है, तो उसकी जांच नहीं होगी और कोई अंक नहीं दिए जाएंगे.

2. लोकसभा में अमित शाह ने दिया जवाब

लोकसभा में चुनाव सुधारों पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (10 दिसंबर 2025) को कहा कि विपक्ष अक्सर आरोप लगाता है कि बीजेपी को कभी सत्ता विरोधी लहर का सामना नहीं करना पड़ता, जबकि सच यह है कि सत्ता विरोधी लहर उन्हीं सरकारों के खिलाफ बनती है, जो जनहित के खिलाफ काम करती हैं.

Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें

  1. सीमा पर डुअल सेंस कैमरा

ऑपरेशन सिंदूर में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान अब भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा नष्ट किए गए अपने सीमा ढांचे को फिर से तैयार कर रहा है. इस बार वह सीमा सुरक्षा ढांचे के निर्माण में चीन की मदद ले रहा है. भारतीय गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पाकिस्तान सीमा पर हाई-फ्रीक्वेंसी डुअल सेंसर कैमरे भी लगा रहा है.

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

  1. शुभमन गिल की सैलरी बढ़ सकती है

भारत की टेस्ट और ODI टीम के कप्तान शुभमन गिल की सैलरी जल्द बढ़ सकती है. प्रमोशन मिलने के बाद उनकी आय रोहित शर्मा और विराट कोहली के बराबर हो सकती है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई अगली सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में गिल को A+ कैटेगरी में शामिल करने पर विचार कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines: स्कूल असेंबली के लिए हो जाएं तैयार, यहां देखें 10 दिसंबर की बड़ी खबरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >