IIT Delhi का Gen Z पोस्ट ऑफिस, देखकर कहेंगे Wow

IIT Delhi Post Office For Gen Z: आईआईटी दिल्ली हमेशा से अपने कैंपस के लिए फेमस है. यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर, फूड मेस सब बहुत शानदार है. स्टूडेंट्स के लिए कई स्पॉट हैं, जहां वे गेम खेलने के लिए जाते हैं. हाल ही में आईआईटी दिल्ली में Gen Z के लिए शानदार पोस्ट ऑफिस खुला है.

IIT Delhi Post Office For Gen Z: आईआईटी दिल्ली में खास Gen Z के लिए पोस्ट ऑफिस खुला है. इंडियन पोस्ट ऑफिस ने देश का पहला Gen Z पोस्ट ऑफिस खोला गया है. पुराने पोस्ट ऑफिस को रि-डिजाइन करके इसे यंग जनरेशन के लिए बनाया गया है. यहां हाई स्पीड Wifi और कई स्मार्ट टेक्नीक है.

IIT Delhi Post Office: क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी

इस पोस्ट ऑफिस के जरिए स्टूडेंट्स को हर तरह की सुविधा कैंपस के अंदर ही दी जाएगी. जेन जी पोस्ट ऑफिस में ये-ये फैसिलिटी मिलेंगी-

  • यहां फ्री वाई-फाई की सुविधा दी गई है
  • मोबाइल और लैपटॉप के लिए चार्जिंग पोर्ट्स
  • युवाओं के लिए कैफे (कॉफी वेंडिंग मशीन)
  • पढ़ने के लिए मिनी लाइब्रेरी
  • QR कोड से पार्सल बुकिंग की सुविधा
  • डिजिटल पेमेंट सिस्टम भी उपलब्ध है

दिखने में कैसे है IIT Delhi का पोस्ट ऑफिस?

IIT Delhi का ये पोस्ट ऑफिस ऐसा है जो एक बार में ही आपका ध्यान खींच लेगा. बाहर से ये ट्रेडिशिनल पोस्ट ऑफिस के ओरिजनल वर्जन जैसा है, व्हाइट बिल्डिंग और लाल धारी से बॉर्डर. लेकिन जैसे ही इसके अंदर जाएंगे, आपकी आंखें खुली- की- खुली रह जाएंगी. ऐसा इसलिए क्योंकि अदंर का थीम काफी अट्रैक्टिव है. पोस्ट ऑफिस का अंदर का लुक की किसी थीम बेस्ड कैफे जैसा है, जहां यूनिक पोस्टर और कोट्स हैं. साथ ही छोटा कैफेटेरिया है.

IIT दिल्ली प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है

  • देश- विदेश की टॉप कंपनियां जैसे कि Google, Microsoft, Amazon, Goldman Sachs में एंट्री
  • हाई पैकेज ऑफर – अकैडमिक सेशन 2024-25 के एक डाटा के अनुसार, आईआईटी दिल्ली के छात्रों 1200 से ज्यादा जॉब ऑफर मिल चुके हैं.
  • CS, AI, Data Science, Core Engineering में मजबूत प्लेसमेंट
  • इंटरनेशनल जॉब ऑफर्स की अच्छी संख्या
  • IIT दिल्ली मेस के लिए जाना जाता है
  • हाइजीन और न्यूट्रिशन का खास ध्यान

यह भी पढ़ें- वायरल हुई IIT दिल्ली की थाली, यूजर बोला- सिर्फ खाने के लिए क्रैक करूंगा JEE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >