BPSSC Recruitment 2026: बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने प्रोहिबिशन, एक्साइज एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट, गवर्नमेंट ऑफ बिहार में सब इंस्पेक्टर के पोस्ट पर भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है. BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी गई है. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.
Result Publish Date: जानिए कब जारी हुआ रिजल्ट?
BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर दी गई जानकारी के अनुसार 12 अगस्त 2026 काे सब इंस्पेक्टर प्रोहिबिशन का रिजल्ट जारी किया गया है. बता दें कि इस भर्ती के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस 27 जनवरी 2026 को शुरू हुआ था और 27 फरवरी 2026 तक जारी था. परीक्षा 12 जुलाई 2026 को हुई थी.
ये भी पढ़ें: झारखंड में मैट्रिक-इंटर विशेष परीक्षा का रिजल्ट अगले महीने, जल्द शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन
Eligibility Criteria: जानिए इस बारे में
इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होना जरूरी है. कैंडिडेट की उम्र कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, मेल कैंडिडेट के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष और महिला कैंडिडेट के लिए 40 वर्ष तय की गई है. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट दी जाएगी.
BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026 Official Notification Check Here
Exam Fee: कितना है एग्जाम फीस?
Gen, BC, EWS, Other State, SC और ST कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम फीस 100 रुपए तय की गई है. कैंडिडेट एग्जाम फीस ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से जमा कर सकते हैं.
Total Posts: कितने पोस्ट पर है वैकेंसी?
BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सब इंस्पेक्टर प्रोहिबिशन के लिए कुल 78 पोस्ट के लिए वैकेंसी है. इसके अलावा नोटिफिकेशन में उन लोगों के राॅल नंबर दिए गए हैं, जिन लोगों ने परीक्षा पास की है.
ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
How to Check: कैसे करें चेक?
- सबसे पहले आपको BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के होम पेज पर जाना हाेगा.
- इसके बाद Result of Preliminary Written Examination for the Post of Assistant Sub-Inspector (Operation) in Bihar Police Radio (Wireless), Govt. of Bihar पर क्लिक करना होगा
- इसके बाद यहां एक नोटिफिकेशन खुलेगा.
- इस नोटिफेकेशन में आप अपना नंबर देखकर पता लगा सकते है, की अपका सिलेक्शन हुआ है या नहीं.
Note: इस बारे में और अधिक जानकारी आप BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर विजिट करके देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Bihar ASI Operation परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट
