छात्राओं की छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट, NPU में कार्यशाला; राशि और आवेदन की तकनीकी जानकारी दी गई

नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कई कॉलेजों के प्राचार्यों ने भाग लिया।

मेदिनीनगर,पलामू: उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर अजीम प्रेमजी के द्वारा नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यशाला विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत, संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों, शिक्षक प्रशिक्षण, विधि एवं उपचारिका (नर्सिंग) महाविद्यालयों की छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने को लेकर आयोजित की गयी थी.

कार्यशाला का उद्घाटन नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह एवं कुलसचिव डॉ. नफीस अहमद ने संयुक्त रूप से किया.

छात्रवृत्ति राशि और तकनीकी जानकारी दी

इस दौरान छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि एवं इसकी तकनीकी जानकारी अजीम प्रेमजी प्रतिष्ठान के तकनीकी विशेषज्ञ मृत्युंजय रत्नाकर, अशोक कुमार, सन्नी भगत, मिथलेश कुमार, आईहा, रिधो, रचिता, मनोज, सूरज, रंजीत, बृजेश एवं पवन ने दी.

कार्यशाला में गढ़वा, लातेहार एवं पलामू जिले के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने भाग लिया.

कार्यशाला के समापन पर एनपीयू के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. एसके पांडेय ने सभी अतिथियों, प्राचार्यों एवं तकनीकी विशेषज्ञों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >