नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट से करें पढ़ाई : मिलेंगे जॉब के अच्छे मौके
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र एवं हरियाणा जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर संचालित शुगर इंडस्ट्री में युवाओं के लिए करियर की बेहतरीन संभवानाएं मौजूद हैं. आप अगर इस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट से जॉब ओरिएंटेड कोर्स कर अच्छी शुरुआत कर सकते हैं.
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र एवं हरियाणा जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर संचालित शुगर इंडस्ट्री में युवाओं के लिए करियर की बेहतरीन संभवानाएं मौजूद हैं. आप अगर इस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट से जॉब ओरिएंटेड कोर्स कर अच्छी शुरुआत कर सकते हैं.
जानें कोर्स एवं योग्यता के बारे में
शुगर टेक्नोलॉजी/ शुगर इंजीनियरिंग में पीजी डिप्लोमा : शुगर टेक्नोलॉजी में पीजीडी के लिए 66 एवं शुगर इंजीनियरिंग में पीजीडी के लिए 33 सीटें हैं. ये नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट से संबंद्ध कोर्स हैं.
योग्यता : शुगर टेक्नोलॉजी में पीजीडी करने के लिए केमिस्ट्री, फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स में बीएससी या केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. शुगर इंजीनियरिंग में पीजीडी के लिए बैचलर डिग्री या मेकेनिकल/ प्रोडक्शन/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में एएमआईई (इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, इंडिया) आवश्यक है.
इंडस्ट्रियल फर्मेन्टेशन एंड एल्कोहल टेक्नोलॉजी में पीजीडी : इस कोर्स की कुल 39 सीटें हैं.
योग्यता : इसमें प्रवेश के लिए केमिस्ट्री/ अप्लाइड केमिस्ट्री/ इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री/ बायो केमिस्ट्री में से किसी एक विषय में बीएससी या बायोटेक्नोलॉजी/ केमिकल इंजीनियरिंग या बायोकेमिकल इंजीनियरिंग होना चाहिए.
शुगरकेन प्रोडक्टिविटी एंड मैच्योरिटी मैनेजमेंट : इस विषय के पीजीडी कोर्स की कुल 20 सीटें हैं.
योग्यता : बीएससी / बीएससी एग्रीकल्चर की योग्यता रखनेवाले इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं.
इंडस्ट्रियल इंस्ट्रूमेंटेशन एंड प्रोसेस ऑटोमेशन में पीजीडी : इस कोर्स के लिए 17 सीटें हैं.
योग्यता : इसके लिए बैचलर डिग्री या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रूमेंटेशन/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/ अप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल में एएमआईई (इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, इंडिया) होना चाहिए.
क्वाॅलिटी कंट्रोल एंड एनवायर्नमेंटल साइंस में पीजीडी : इस कोर्स की कुल सीटों की संख्या 22 है.
योग्यता : फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स या जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री के साथ बीएससी / एनवायर्नमेंटल साइंस में बीएससी/ बीएससी (बायो टेक्नोलॉजी) या / बीटेक (बायाे- टेक्नोलॉजी) की योग्यता वाले यह काेर्स कर सकते हैं.
शुगर बॉइलिंग सर्टिफिकेट कोर्स : इस सर्टिफिकेट कोर्स की कुल 63 सीटें हैं.
योग्यता : साइंस/ एग्रीकल्चर के साथ मैट्रिकुलेशन / हाईस्कूल की योग्यता एवं वैक्यूम पैन शुगर फैक्ट्री में एक वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए.
शुगर इंजीनियरिंग सर्टिफिकेट कोर्स : इस कोर्स की सीटों की संख्या 17 है.
योग्यता : मेकेनिकल/ प्रोडक्शन/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा करनेवाले अभ्यर्थी यह कोर्स कर सकते हैं.
क्वाॅलिटी कंट्रोल में सर्टिफिकेट कोर्स : इस सर्टिफिकेट कोर्स के लिए कुल 22 सीटें हैं.
योग्यता : इस कोर्स के लिए साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथमेटिक्स) से बारहवीं पास होना आवश्यक है.
आयु सीमा
उपरोक्त सभी कोर्सेज में आवेदन के लिए ऊपरी आयु 35 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जुलाई, 2020 के आधार पर की जायेगी.
एेसे मिलेगा प्रवेश
सभी कोर्सेज में प्रवेश के लिए एडमिशन टेस्ट देना होगा. टेस्ट का आयोजन देश के छह शहरों- चेन्नई, दिल्ली, कानपुर, कोलकाता, पटना और पुणे में किया जायेगा. एडमिशन के लिए लिखित प्रवेश परीक्षा 14 जून, 2020 को आयोजित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










