ePaper

लो, फिर गिर गया शेयर बाजार! ऊंचाई से फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

Updated at : 28 May 2024 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
लो, फिर गिर गया शेयर बाजार! ऊंचाई से फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

कारोबार के आखिर में टूट गया शेयर बाजार. फाइल फोटो

Stock Market: मंगलवार की सुबह में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 144 अंक की बढ़त के साथ 75,542 अंक पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी ने 47 अंक की मजबूती के साथ 22979 अंक के स्तर से कामकाज की शुरुआत की.

विज्ञापन

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में सुबह के कारोबार में बढ़त और आखिर में गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. चालू सप्ताह में लगातार दूसरे दिन कारोबार के आखिर में सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को कारोबार आखिर में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन 220.05 अंक फिसलकर 75,170.45 पर आ गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 44.30 अंक घटकर 22,888.15 पर बंद हुआ. इससे पहले, मंगलवार की मंगलवार की सुबह में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 144 अंक की बढ़त के साथ 75,542 अंक पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी ने 47 अंक की मजबूती के साथ 22979 अंक के स्तर से कामकाज की शुरुआत की. इस हफ्ते यह लगातार दूसरा दिन है, जब सुबह के कारोबार में ये दोनों सूचकांक मजबूती के साथ खुलते हैं और कारोबार के आखिर में गिर जाते हैं.

नफा-नुकसान वाले शेयर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में सन टीवी नेटवर्क, ग्लेनमार्क, कोरोमंडल इंटरनेशनल, डिविस लैब्स, एचडीएफसी बैंक और एक्साइड इंडिया के शेयर लाभ के साथ बंद हुए. वहीं, वोडाफोन आइडिया, इन्फो एज, डीएलएफ, सेल, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, नाल्को, पीएनबी और जीएमआर एयरपोर्ट्स के शेयर में नुकसान में रहे.

अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट

शेयर बाजार के निवेशकों को छोटी और लंबी अवधि में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनियों में विप्रो लिमिटेड, एचसीएल टेक, अशोक लीलैंड, एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी दर्ज की गई. वहीं, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, ओएनजीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इरकॉन इंटरनेशनल और इंजीनियर्स इंडिया के शेयरों में कमजोरी दर्ज की गई है. मंगलवार को अदाणी ग्रुप की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में कमजोरी रही.

LIC ने 2023-24 के लिए डिविडेंड का किया ऐलान, चौथी तिमाही में दो फीसदी बढ़ा मुनाफा

दुनिया के दूसरे बाजारों का हाल

दुनिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो अमेरिका का डाऊ जोंस और लंदन के फाइनेंशियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज (एफटीएसई) में गिरावट देखी गई. वहीं, एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग निचले स्तर पर बंद हुए. यूरोपीय बाजारों में मिला-जुल रुख रहा. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 83.21 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 541.22 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची.

शुरुआती कारोबार में लगातार दूसरे दिन बाजार तेज, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाया जोर

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola