RBI ने पुस्तिका जारी करके किया अलर्ट, ओटीपी, सीवीवी की जानकारी पर कही ये बात

Updated at : 07 Mar 2022 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
RBI recruitment 2025

RBI recruitment 2025

RBI Alert: लोगों को खासी सतर्कता बरतने की जरूरत है. इसके मुताबिक, वित्तीय प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी (Digital Technology Ecosystem) का हिस्सा बनने वाले नये लोग इस जालसाजी की गिरफ्त में जल्दी आ जाते हैं.

विज्ञापन

RBI Alert: भारतीय रिजर्व बैंक (‌RBI) ने डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट जारी किया है. हाल के वर्षों में डिजिटल धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार के केंद्रीय बैंक ने लोगों से ओटीपी (OTP) और सीवीवी (CVV) जैसी गोपनीय बैंकिंग जानकारियां किसी के साथ भी साझा नहीं करने को कहा है.

मेहनत की कमाई उड़ा लेते हैं धोखेबाज

आरबीआई (Reserve Bank of India) ने सोमवार को बैंकिंग धोखाधड़ी (Banking Fraud) पर एक पुस्तिका जारी करते हुए कहा कि धोखेबाज (Fraudulent Transactions) आम लोगों की मेहनत की गयी कमाई के पैसे को उड़ाने के नये-नये तरीके आजमा रहे हैं. लिहाजा, लोगों को खासी सतर्कता बरतने की जरूरत है. इसके मुताबिक, वित्तीय प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी (Digital Technology Ecosystem) का हिस्सा बनने वाले नये लोग इस जालसाजी की गिरफ्त में जल्दी आ जाते हैं.

कभी भी ओटीपी और सीवीवी साझा न करें

जनहित में जारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पुस्तिका में वित्तीय धोखाधड़ी (Financial Fraud) के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले तौर-तरीकों का ब्योरा देने के साथ ही उनसे बचने के तरीके भी सुझाये गये हैं. इसके मुताबिक, लोग कभी भी वित्तीय लेनदेन के दौरान ओटीपी और सीवीवी की जानकारी किसी के साथ साझा न करें.

Also Read: अब ऐसी कंपनियों को भी मिलेगा क्रेडिट कार्ड जारी करने का अधिकार, कड़े नियम बना रहा रिजर्व बैंक
गोपनीय जानकारी देने से बचें

केंद्रीय बैंक ने धोखाधड़ी की शिकायतों के विश्लेषण के आधार पर तैयार इस पुस्तिका में कहा है कि जाने-अनजाने में अपने लेनदेन के दौरान गोपनीय जानकारी देने से लोग आसानी से वित्तीय धोखाधड़ी की चपेट में आ जाते हैं.


लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए

इससे बचने के लिए जरूरी है कि लोग किसी को भी अपने बैंक कार्ड का सीवीवी या डिजिटल लेनदेन के समय जारी होने वाले ओटीपी की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों या दोस्तों तक से भी साझा नहीं करने का सुझाव दिया है. रिजर्व बैंक के मुताबिक, बैंक अधिकारी, वित्तीय संस्थान, आरबीआई या दूसरे निकाय कभी भी अपने ग्राहकों से गोपनीय जानकारियां नहीं मांगते हैं और अगर कोई ऐसा करता है, तो लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola