महंगा पड़ेगा फोन पर बात करना, Jio-एयरटेल-वोडाफोन ने 50% तक बढ़ाए रेट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2019 1:20 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जियो के आने से टेलीकॉम कंपनियों के बीच ऑफर और कॉल टैरिफ को लेकर होड़ लग गयी थी. घाटे में आयी टेलीकॉम कंपनियां अब ग्राहको को बड़ा झटका दे रही हैं. जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया सभी ने अपने प्रीपेड उत्पादों और सेवाओं के लिए टैरिफ में भारी बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जियो के आने से टेलीकॉम कंपनियों के बीच ऑफर और कॉल टैरिफ को लेकर होड़ लग गयी थी. घाटे में आयी टेलीकॉम कंपनियां अब ग्राहको को बड़ा झटका दे रही हैं. जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया सभी ने अपने प्रीपेड उत्पादों और सेवाओं के लिए टैरिफ में भारी बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. इससे ग्राहकों के मोबाइल बिल में 50 फीसदी तक की बढ़त हो सकती है.

भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने रविवार को अपने टैरिफ में 15 से 40 फीसदी की बढ़त की घोषणा की है.जियो ने नई शुल्क दर योजना में 40 फीसदी तक की वृद्धि की घोषणा की. गौरतलब है कि इसके पहले टेलीकॉम कंपनियों की गलाकाट प्रतिस्पर्धा की वजह से भारत में कॉल और डेटा चार्ज काफी सस्ते हो गए थे. अब जो इजाफा हो रहा है, वह पिछले 5 साल में पहली बार हो रहा है.
समायोजित सकल आय (एजीआर) पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की वजह से टेलीकॉम कंपनियों को सरकार को भारी राजस्व देना पड़ रहा है. इसकी वजह से इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में वोडाफोन को भारतीय कॉरपोरेट जगत का सबसे ज्यादा 50,922 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola