रेनबैक्सी को वाल्सर्टन टेलेट के संस्करण बिक्री की मंजूरी मिली

नयी दिल्ली : अमेरिका में नियामकीय बाधाएं झेल रही दवा निर्माता कंपनी रेनबैक्सी लैबोरेटीज को अपनी जेनरिक दवा वाल्सर्टन टेबलेट की अमेरिकी बाजार में बिक्री संबंधी मंजूरी मिल गयी है. यह उच्च रक्तचाप और हृदयाघात के उपचार में उपयोग की जाने वाली दवा है. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया, उसके पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी […]
नयी दिल्ली : अमेरिका में नियामकीय बाधाएं झेल रही दवा निर्माता कंपनी रेनबैक्सी लैबोरेटीज को अपनी जेनरिक दवा वाल्सर्टन टेबलेट की अमेरिकी बाजार में बिक्री संबंधी मंजूरी मिल गयी है. यह उच्च रक्तचाप और हृदयाघात के उपचार में उपयोग की जाने वाली दवा है.
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया, उसके पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी ओहम लैबोरेटरीज को अमेरिकी स्वास्थ्य एवं दवा नियंत्रक प्रशासक :यूएसएफडीए: की ओर से उसकी दवा वाल्सर्टन टेबलेट को बेचने के संबंध में 180 दिनों की विशिष्ट विपणन मंजूरी मिल गयी है.
कंपनी वहां इस दवा को 40, 80, 160, और 320 मिग्रा क्षमता के टेबलेट के रप में बेचेगी. उल्लेखनीय है कि 2012 में इस दवा का पेटेंट समाप्त हो गया था और तभी से कंपनी इसकी जेनरिक दवा की विपणन मंजूरी लंबित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




