प्रतिस्पर्द्धा दूर करेगी बिजली संकट : गोयल

Updated at : 24 Jun 2014 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिस्पर्द्धा दूर करेगी बिजली संकट : गोयल

नयी दिल्ली : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि बिजली वितरण में निजी कंपनियों की और भागीदारी से आपूर्ति बाधाएं दूर करने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही, क्षेत्र में निवेशकों का विश्वास बहाल होगा. केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को आइसीआइसीआइ बैंक की प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी चंदा कोचर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि बिजली वितरण में निजी कंपनियों की और भागीदारी से आपूर्ति बाधाएं दूर करने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही, क्षेत्र में निवेशकों का विश्वास बहाल होगा.

केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को आइसीआइसीआइ बैंक की प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी चंदा कोचर तथा भारतीय स्टेट बैंक की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य समेत बैंक प्रमुखों के साथ बैठक की. उन्होंने बिजली क्षेत्र की परियोजनाओं के वित्त पोषण को प्रभावित करनेवाली बाधाओं पर चर्चा की. बैंक प्रमुखों के साथ सोमवार को हुई बैठक के बाद गोयल ने कहा कि बैंकों की चिंता ईंधन मुद्दा तथा बिजली खरीद है. हमने इस क्षेत्र के लिए दीर्घकालीन रूपरेखा पर चर्चा की, जो व्यवहारिक और लाभदायक है.

उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि हम क्षेत्र में तालमेल बैठाने के लिए एक टीम के रूप में काम करेंगे तथा समस्याओं को दूर करेंगे. हम वितरण के क्षेत्र में निजी कंपनियों की और भागीदारी चाहेंगे. फिलहाल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, सूरत तथा अहमदाबाद के साथ ओडि़शा में बिजली वितरण का काम निजी कंपनियां देख रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola