शबाना आजमी,जावेद अख्तर ने रैंप पर बिखेरा जलवा

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री शबाना आजमी और उनके लेखक पति जावेद अख्तर यहां इंडिया इंटरनेशनल जूलरी वीक में पहली बार एक साथ रैंप पर उतरे. आजमी और अख्तर गोलेचा ज्वेल्स के लिए जैसे की रैंप पर उतरे, पूरा आयोजन स्थल दर्शकों की तालियों की जोरदार गड़गड़ाहट से गूंज उठा. 61 वर्षीय अभिनेत्री लाल और […]
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री शबाना आजमी और उनके लेखक पति जावेद अख्तर यहां इंडिया इंटरनेशनल जूलरी वीक में पहली बार एक साथ रैंप पर उतरे. आजमी और अख्तर गोलेचा ज्वेल्स के लिए जैसे की रैंप पर उतरे, पूरा आयोजन स्थल दर्शकों की तालियों की जोरदार गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
61 वर्षीय अभिनेत्री लाल और काले रंग के लहंगे के साथ पन्ना जड़ित हार पहने खूबसूरत लग रही थी और अख्तर ने काली शेरवानी पहनी थी जिस पर गहरे लाल रंग का पन्ना और मोती जड़ा ब्रोच लगा हुआ था. उमराव जान, लक बाय चांस और द्रोण जैसी बॉलीवुड फिल्मों के लिए गहने और मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज डिजाइन करने वाले गोलेचा ने ‘रायल इंडियन ब्राइड्स’ शीर्षक से अपना शानदार संग्रह पेश किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




