29.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

काटती रहीं मधुमक्खियां और डूब गया रामधनी राम

।। संजय सागर ।। बड़कागांव : मधुमक्खी काटने से बड़कागांव थाना क्षेत्र के सिकरी पंचायत के 60 वर्षीय रामधनी राम की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामधनी राम अपने घर से बड़कागांव जा रहे थे. इस बीच सिकरी पंचायत के जमनीडीह नदी के पास एक बड़े सिमल के पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों ने […]

।। संजय सागर ।।

बड़कागांव : मधुमक्खी काटने से बड़कागांव थाना क्षेत्र के सिकरी पंचायत के 60 वर्षीय रामधनी राम की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामधनी राम अपने घर से बड़कागांव जा रहे थे. इस बीच सिकरी पंचायत के जमनीडीह नदी के पास एक बड़े सिमल के पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों ने हमला कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मधुमक्खियों से बचने के लिए रामधनी ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन इसके बावजूद मधुमक्खियों ने उसे नहीं छोड़ा. जब रामधनी को बचाने के लिए मौजूद लोग कंबल लेकर गए, तो उन लोगों पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इधर पानी में डूबकर जान बचाने की कोशिश कर रहे रामधनी को मधुमक्खियां काटती रहीं. जिस कारण वह बुरी तरह घायल हो गया.

घायल अवस्‍था में रामधनी को इलाज के लिए बड़कागांव अस्पताल लाया गया. इलाज के दौरान रामधनी राम की मौत हो गई. इधर मौत के बाद परिजनों ने आर्थिक मदद की मांग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें