साइबर अपराधियों ने हवलदार के उड़ाये 44 हजार रुपये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 6:02 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. साइबर अपराधियों ने सीआइएसएफ में सअनि के पद पर कार्यरत जवान के खाते से 44 हजार रुपये की निकासी कर ली. मामला संज्ञान में आने पर पीडि़त हवलदार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि उसकी पत्नी उजियारपुर थाना अंतर्गत बेलारी गांव में स्थित घर पर ही रहती […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. साइबर अपराधियों ने सीआइएसएफ में सअनि के पद पर कार्यरत जवान के खाते से 44 हजार रुपये की निकासी कर ली. मामला संज्ञान में आने पर पीडि़त हवलदार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

इसमें कहा गया है कि उसकी पत्नी उजियारपुर थाना अंतर्गत बेलारी गांव में स्थित घर पर ही रहती है. गत दिनों उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया था. इसके बाद ही रुपये की निकासी कर ली गयी. इसकी जानकारी उन्हें 25 जनवरी को तब हुई जब वे रुपये निकालने के लिए एटीएम गये.

डिटेल निकालने पर पता चला कि उसके खाते से रुपये निकासी कर दिल्ली में खरीदी की गयी है. 27 जनवरी को इसकी सूचना ब्रांच मैनेजर को दी गयी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. ज्ञात हो कि पीडि़त फिलवक्त भागलपुर कहलगांव में पदस्थापित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन