ePaper

रस्सी लगा कर बाइक छिनतई

Updated at : 18 Jan 2015 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
रस्सी लगा कर बाइक छिनतई

सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज पुल पर शनिवार की शाम सात बजे बाइक छीनने का मामला सामने आया है. बरूराज निवासी शैलेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करायी है. वह बीमा करता है. उसने पुलिस को बताया कि बीबीगंज पुल होकर वह घर जा रहा था. तीन-चार लोग सामने से रस्सी से घेर कर गिरा दिया. […]

विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज पुल पर शनिवार की शाम सात बजे बाइक छीनने का मामला सामने आया है. बरूराज निवासी शैलेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करायी है. वह बीमा करता है. उसने पुलिस को बताया कि बीबीगंज पुल होकर वह घर जा रहा था. तीन-चार लोग सामने से रस्सी से घेर कर गिरा दिया. उसके बाद बाइक लेकर फरार हो गये. उसका पर्स व पैसा भी ले लिया. रात नौ बजे के आसपास वह सदर थाना पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस का कहना था कि जिस जगह की घटना बतायी जा रही है, वह चालू रोड है. ऐसे में रस्सी लगा कर बाइक से गिराना संभव नहीं लगता. बाइक मालिक का बयान भी बार-बार बदल रहा है. इसके पूर्व ब्रह्मपुरा थाना में भी जाकर शिकायत करने की बात सामने आयी है. नगर डीएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन