अगवा कर किशोरी की हत्या!

मीनापुर: सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर कस्बा टोली गांव में सोमवार की सुबह शिवनाथ चौधरी के मक्के के खेत से एक किशोरी का शव बरामद किया गया है. किशोरी की शिनाख्त मोतिहारी जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र मो नसीरूद्दीन की पुत्री रेशमा खातून(17) के रूप में की गयी है. रेशमा नारायणपुर दरबार में नौकरानी का […]
मीनापुर: सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर कस्बा टोली गांव में सोमवार की सुबह शिवनाथ चौधरी के मक्के के खेत से एक किशोरी का शव बरामद किया गया है. किशोरी की शिनाख्त मोतिहारी जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र मो नसीरूद्दीन की पुत्री रेशमा खातून(17) के रूप में की गयी है.
रेशमा नारायणपुर दरबार में नौकरानी का काम करती थी. सिवाइपट्टी थानाध्यक्ष सफीर आलम ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता. सोमवार की सुबह शिवनाथ चौधरी की मक्के की खेत में दरुगध आने पर लोगों ने देखा कि यहां किशोरी का शव जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पड़ा था. शव मिलने की खबर मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी.
लाल फ्रॉक व हरे रंग की सलवार पहनी किशोरी के गले में दुपट्टे का फंदा था. गले पर धारदार हथियार के भी निशान है. शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान भी है. मृतका के पैर में पायल है.
स्थानीय चौकीदार रामचंद्र बैठा की सूचना पर सिवाइपट्टी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतका के पिता नसीरूद्दीन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतिका के पिता ने बताया कि 17 मई को कुछ लोग घर से बुला कर ले गये. बाद में उसका कोई अता-पता नहीं चला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




