क्रॉसिंग पार करना पड़ा महंगा, ड्राइवर सस्पेंड
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : आर ब्लॉक रेल गुमटी को पार करना रेल ड्राइवर को महंगा पड़ गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाये जाने पर पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है. दानापुर मंडल के डीआरएम एनके गुप्ता को सौंपी गयी रिपोर्ट में जांच टीम ने ड्राइवर को दोषी पाया. रिपोर्ट में […]
विज्ञापन
पटना : आर ब्लॉक रेल गुमटी को पार करना रेल ड्राइवर को महंगा पड़ गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाये जाने पर पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है.
दानापुर मंडल के डीआरएम एनके गुप्ता को सौंपी गयी रिपोर्ट में जांच टीम ने ड्राइवर को दोषी पाया. रिपोर्ट में कहा गया है कि पार्क में प्वाइंट बने रहने के बाद भी ड्राइवर ने ट्रेन को अधिक बैक कर दिया और चार डिब्बा गुमटी के पार चला गया. मालूम हो कि गुरुवार को हार्डिग पार्क मेंटेनेंस होकर पटना जंकशन जा रही थी. इस दौरान आर ब्लॉक गुमटी को ट्रेन पार कर गयी. हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ.
मची अफरा-तफरी : पटना जंकशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदल दिया गया अप लाइन में आ रही गरीब रथ एक्सप्रेस का पहले छह नंबर पर आने का घोषणा हुई थी. अंतिम समय में उसे तीन नंबर पर आने की घोषणा की गयी. इससे यात्री हड़बड़ी में गिरते-पड़ते ट्रेन में पहुंचे. उन्हें काफी परेशानी का सामने करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










