27.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

बिहार कला दिवस : शारदा सिन्हा सहित 24 कलाकार कल होंगे सम्मानित

बिहार कला दिवस पर 18 अक्तूबर को अधिवेशन भवन में होगा समारोह पटना : बिहार कला दिवस पर 18 अक्तूबर को लोक गायिका डॉ शारदा सिन्हा सहित 24 कलाकारों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी. प्रदर्श कला के लिये डॉ. शारदा सिन्हा (राष्ट्रीय स्तर), चाक्षुष कला के लिये परेश मैटी (राष्ट्रीय स्तर), लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार […]

बिहार कला दिवस पर 18 अक्तूबर को अधिवेशन भवन में होगा समारोह
पटना : बिहार कला दिवस पर 18 अक्तूबर को लोक गायिका डॉ शारदा सिन्हा सहित 24 कलाकारों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी. प्रदर्श कला के लिये डॉ. शारदा सिन्हा (राष्ट्रीय स्तर), चाक्षुष कला के लिये परेश मैटी (राष्ट्रीय स्तर), लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार के लिये किरण कांत वर्मा (प्रदर्श कला) व प्रो श्याम शर्मा (चाक्षुष) को चुना गया है.
कला, संस्कृति व युवा कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में चाक्षुष एवं प्रदर्श कला की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को चुना गया है.
इन्हें बिहार कला पुरस्कार व सम्मान से नवाजा जायेगा. पावापुरी महोत्सव में व्यस्त होने के कारण सीएम नीतीश कुमार समारोह में भाग नहीं ले पायेंगे. उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी कार्यक्रम में रहेंगे. मंत्री ने बताया कि समारोह 18 अक्तूबर की शाम चार बजे से पुराना सचिवालय के अधिवेशन भवन में होगा.
चाक्षुष व प्रदर्श कला क्षेत्र में इनकाे मिलेगा सम्मान
राष्ट्रीय स्तर पर ये होंगे सम्मानित –
प्रदर्श कला के लिये राष्ट्रीय सम्मान : डॉ शारदा सिन्हा
चाक्षुष कला के लिये राष्ट्रीय सम्मान : परेश मैटी
लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार : किरण कांत वर्मा (प्रदर्श कला), प्रो श्याम शर्मा (चाक्षुष कला)
खुशी की बात है कि मुझे बिहार सरकार ने इस लायक समझा. पिछले 20 वर्षों से मैं काम कर रही हूं. इसलिये हक भी बनता है. इसके लिये सरकार को धन्यवाद.
संजू दास, कुमुद शर्मा पुरस्कार पाने वाली
चाक्षुष कला के क्षेत्र में –
राधा मोहन पुरस्कार (समकालीन आर्ट फोटोग्राफी कला) : वीरेंद्र कुमार सिंह (स्थापित), अमृत प्रकाश (नवोदित)
कुमुद शर्मा पुरस्कार (समकालीन कला के क्षेत्र में महिला कलाकार) : संजू दास (स्थापित), निम्मी सिन्हा (नवोदित)
सीता देवी पुरस्कार (लोक कला) : रविंद्र नाथ गौड़ (स्थापित), ममता भारती (नवोदित)
दिनकर पुरस्कार (चाक्षुष कला लेखन) : ज्योतिषचंद्र शर्मा (स्थापित), सुनील कुमार (नवोदित)
प्रदर्श कला के क्षेत्र में –
पं रामचतुर मल्लिक पुरस्कार (शास्त्रीय गायन) : डॉ रेखा दास (स्थापित), संतोष कुमार (नवोदित)
भिखारी ठाकुर पुरस्कार (रंगमंच) : मिथिलेश राय (स्थापित), बुल्लू कुमार (नवोदित)
विंध्यवासिनी देवी पुरस्कार (लोक गायन) : सत्येंद्र कुमार (स्थापित), श्वेत प्रीति (नवोदित)
रामेश्वर सिंह कश्यप पुरस्कार (प्रदर्श कला लेखन): उदय कुमार (स्थापित), राजन कुमार (नवोदित)
बिस्मिल्लाह खां पुरस्कार (वाद्य वादन) : डॉ विश्वनाथ शरण सिंह (स्थापित), मो सलीम (नवोदित)
अम्बपाली पुरस्कार (शास्त्रीय नृत्य/लोक नृत्य) : अंजुला कुमारी (स्थापित), यामिनी (नवोदित)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें