रोनाल्डो ने अपने होटलों को अस्पताल में बदला, डॉक्टरों व नर्स का खर्च स्वयं उठायेंगे `
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Mar 2020 11:45 PM
पुर्तगाल सहित अन्य देशों में कोरोना तेजी से फैल रहा है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल स्थित अपने सारे होटल को अस्पताल में बदलने का फैसला किया है. जहां इस संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति का इलाज फ्री में किया जायेगा.
पुर्तगाल सहित अन्य देशों में कोरोना तेजी से फैल रहा है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल स्थित अपने सारे होटल को अस्पताल में बदलने का फैसला किया है. जहां इस संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति का इलाज फ्री में किया जायेगा. इसके साथ-साथ डॉक्टरों और नर्स को देने वाली सैलरी भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ही संस्था देगी. विश्व स्वास्थ संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मां की तबीयत खराब है जिस वजह से वे पुर्तगाल में हैं. पुर्तगाल में भी कोरोना के सैकड़ों मरीज मिले हैं.
रोनाल्डो का एक साथी कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित : क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथी खिलाड़ी डिफेंडर डेनिएल रुगानी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गये हैं. डिफेंडर डेनिएल रुगानी की रोपोर्ट पॉजिटिव आयी है. रोनाल्डो और डेनियल दोनों जुवेंटस की तरफ से खेलते हैं. ऐसे में दिग्गज फुटबॉलर ने ऐसा कर यकीनन अपने फैन्स का दिल जीत लिया है.
पुर्तगाल सहित दुनियाभर में हैं रोनाल्डो के कई होटल : सीआर-7 ब्रांड के नाम से रोनाल्डो का पुर्तगाल सहित दुनिया में कई होटल हैं. जहां सारी आधुनिक सुविधाएं हैं. होटलों के एक कमरे का एक रात का किराया 20 हजार रुपये के आस-पास है. कोरोना की वजह से अस्पतालों में जगह की कमी के कारण रोनाल्डो चाहते हैं कि इन होटलों का इस्तेमाल कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए हो.
यह परिवार के साथ समय बिताने का बहुत अच्छा समय- मैसी : अर्जेंटिना के फुटबॉलर लियोनल मैसी ने कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों का डर भगाते हुए सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की. उन्होंने लोगों से अपील की, यह जिम्मेदार होने और घर में रहने का समय है. हमारे लिए स्वास्थ्य ही प्राथमिकता होनी चाहिए. यह परिवार के साथ समय बिताने का बहुत अच्छा समय है. ऐसे मौके बहुत कम मिलते हैं. यह दिन सभी के लिए बहुत कठिन हैं. जो हो रहा है, हम बहुत चिंतित हैं. मैसी सभी स्पोर्ट्स इवेंट्स से दूर अपने घर में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










