हांगकांग में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 44 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता, तबाही का Video देख कलेजा कांप जाएगा

Hong Kong Fire: हांगकांग के ताई पो जिले में बुधवार की शाम एक ऊंची इमारतों वाले परिसर में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि कई घंटे गुजर जाने के बाद भी उसे पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सका. हादसा इतना बड़ा है कि अब तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लापता हैं.

Hong Kong Fire: हांगकांग के ताई पो जिले में एक ऊंची आवासीय इमारतों के परिसर में भीषण आग लगने से भारी तबाही हुई है. आग इतनी भयावह थी कि कई घंटे गुजर जाने के बाद भी उसे पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सका. घटना ने पूरे शहर को दहशत और शोक में डाल दिया है. हांगकांग फायर डिपार्टमेंट के अनुसार हादसे में कम से कम 44 लोगों की मौत हुई है, जबकि 279 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. न्यू टेरिटरीज के ताई पो जिले में स्थित इस हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की सात इमारतों में आग तेजी से फैल गई, जिसके बाद सैकड़ों लोगों को वहां से बाहर निकाला गया. फिलहाल 29 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और करीब 900 लोगों को अस्थायी शरण स्थलों में रखा गया है.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दमकल कर्मी आग को काबू में करने की कोशिश करते दिखाई दिए. हांगकांग के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने बताया कि पुलिस और फायर सर्विस विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई है. उन्होंने कहा कि देर रात तक आग को नियंत्रित कर लिया गया. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मृत दमकलकर्मी के प्रति शोक जताया और प्रभावित परिवारों को संवेदना प्रेषित की.

कैसे लगी आग?

वांग फुक कोर्ट नाम का यह आवासीय परिसर आठ इमारतों का समूह है, जिसमें करीब 2,000 फ्लैट हैं और लगभग 4,800 लोग रहते थे, जिनमें बड़ी संख्या बुजुर्गों की भी है. यह बिल्डिंग परिसर 1980 के दशक में तैयार किया गया था और हाल ही में इसका व्यापक नवीनीकरण किया गया था. इसी नवीनीकरण के दौरान बांस के मचान लगे हुए थे, जो पूरी बिल्डिंग में फैले हुए थे. कहा जा रहा है कि इन्हीं में से किसी एक में आग लगी और वह पूरी बिल्डिंग में फैल गई. आग इन 8 में से 7 बिल्डिंग में इतनी तेज फैली की लोगों को मौका ही नहीं मिला.

कैसे फैली इतनी भीषण आग?

फायर सर्विस ऑपरेशंस के डेप्युटी डायरेक्टर डेरेक आर्मस्ट्रॉन्ग चान ने कहा कि घटनास्थल पर तापमान बहुत अधिक है और कुछ मंजिलों पर फायर कर्मी उन लोगों तक नहीं पहुंच पा रहे, जिन्होंने मदद की गुहार लगाई है,  लेकिन उनकी टीम कोशिश जारी रखेगी. चान ने बताया कि आग संभवतः हवा और उड़ते मलबे की वजह से एक इमारत से दूसरी इमारत में फैल गई. उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. किसी भी जांच में इमारतों की बाहरी सामग्री पर भी ध्यान दिया जाएगा, जिससे आग सामान्य से तेजी से फैलने की आशंका हो सकती है.

लोगों को पता ही नहीं चला

65 वर्षीय एक व्यक्ति, जिन्होंने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि कॉम्पलेक्स में कई पड़ोसी बुजुर्ग थे और संभव है कि वे तुरंत बाहर निकलने में सक्षम न हों. युएन ने कहा- खिड़कियां मेंटेनेंस के कारण बंद थीं. (कुछ लोग) जानते ही नहीं थे कि आग लगी है और उन्हें पड़ोसियों ने फोन करके बाहर निकलने को कहा. मैं बहुत दुखी हूँ. संपत्ति और जान दोनों का नुकसान हुआ है, यहां तक कि एक फायरफाइटर की भी मौत हो गई है.

देर रात तक गुमशुदगी की रिपोर्ट कराते रहे लोग

हांगकांग दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है और अपने बेहद संकरे घरों के लिए बदनाम भी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने एक अस्थायी शेल्टर में बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग लापता हैं, क्योंकि देर रात तक निवासी अपने गुमशुदा परिजनों की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचते रहे. साथ ही, एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि इलाके में काफी बुजुर्ग रहते हैं. न्यूज एजेंसी के अनुसार, जब यह खबर लिखी जा रही थी, उस समय भी आग जल रही थी. पुलिस ने बताया कि मामले में संदिग्ध गैर-इरादतन हत्या (मैनस्लॉटर) के आरोप में कम से कम तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें:-

Viral Video: कमजोर दिल वाले न देखें! इतने बड़े अजगर को देख सिहर जाएगा मन, वीडियो हो रहा वायरल

अमेरिका में हुई ठगी पर लखनऊ में पड़ा छापा, US दूतावास ने कहा- थैंक्यू CBI, जाने क्या है मामला?

दिन में होगी रात और निकल आएंगे तारे, 6.23 मिनट तक छाएगा पूरा अंधेरा, इस दिन होगा 21वीं सदी का सबसे बड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >