होर्मुज स्ट्रेट में तनाव: भारत आ रहे थाई झंडे वाले जहाज पर मिसाइल हमला, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

Hormuz Strait: ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर थाई झंडे वाले कार्गो जहाज पर हमला हुआ है. इसकी जानकारी थाईलैंड मीडिया ने दी है. इसके अलावा ब्रिटेन की सेना ने भी होर्मुज स्ट्रेट के पास एक कार्गो जहाज पर हमले का दावा किया है.

Hormuz Strait: थाईलैंड मीडिया के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य के पास थाई झंडे वाले एक कार्गो जहाज पर मिसाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज डैमेज हो गया. जहाज में 23 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. हमले के बाद ओमान की शाही नौसेना ने क्रू मेंबर्स को बचाया. जहाज संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा बंदरगाह से भारत के गुजरात स्थित कांडला बंदरगाह जा रहा था.

कार्गो जहाज हुआ डैमेज

थाई झंडे वाले कार्गो पर मिसाइल हमले से जहाज को नुकसान हुआ है. जहाज का पिछला हिस्सा और इंजन रूम में विस्फोट हुआ है. बताया जा रहा है कि जहाज पर सवार सभी 23 क्रू मेंबर्स थाईलैंड के नागरिक थे.

ब्रिटेन की सेना ने भी हमले की जानकारी दी

ब्रिटेन की सेना ने भी होर्मुज स्ट्रेट के पास कार्गो जहाज पर मिसाइल हमले की जानकारी दी है. यूनाइटेड किंगडम मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर (यूकेएमटीओ) ने बताया कि पोत को जलडमरूमध्य में ओमान के ठीक उत्तर में निशाना बनाया गया.

ईरान ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है

ईरान ने इस हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली लेकिन वह जलडमरूमध्य और उसके आसपास पोतों को निशाना बनाता रहा है. इससे उस जलमार्ग में व्यवधान पैदा हुआ है जहां से दुनिया भर में होने वाले तेल और प्राकृतिक गैस के कुल कारोबार के पांचवें हिस्से का परिवहन होता है.

अमेरिकी सेना ने बारूदी सुरंग बिछाने वाले 16 ईरानी जहाज नष्ट किए

ईरान की ओर से तेल निर्यात को बाधित करने की धमकी दिए जाने के बीच अमेरिकी सेना ने बारूदी सुरंग बिछाने वाले 16 ईरानी जहाजों को नष्ट करने का दावा किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान ने जलडमरूमध्य में कोई बारूदी सुरंग बिछाई भी है तो वह उसे तुरंत हटा ले अन्यथा उस पर अब तक के सबसे भीषण हमले किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: क्या जिंदा हैं ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई? इस सवाल के पीछे की 3 बड़ी वजह

अमेरिका में 300 बिलियन डॉलर इन्वेस्ट करेगी रिलायंस, ट्रंप बोले 50 साल बाद खुलेगी रिफाइनरी

ईरान युद्ध में 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत, 140 घायल, 8 की हालत गंभीर: US रक्षा मंत्रालय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >